{"_id":"5e6a91ff8ebc3ea7b3734c4b","slug":"non-iitians-will-get-fellowship-at-iit-delhi-ashram-news-noi498065180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गैर आईआईटियन छात्रों को भी मिलेगा आईआईटी दिल्ली में फेलोशिप का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब गैर आईआईटियन छात्रों को भी मिलेगा आईआईटी दिल्ली में फेलोशिप का मौका
Fri, 13 Mar 2020 06:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (फाइल फोटो)
आईआईटी दिल्ली बीटेक की पढ़ाई कर रहे एनआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को अंडर ग्रेजुएट समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2020 का मौका दे रहा है। इसके तहत आठ से 12 हफ्ते की ट्रेनिंग के दौरान आईआईटी कैंपस की लैब व वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका इन छात्रों को मिलेगा। इसमें रहना, खाना, फेलोशिप समेत शोध के दौरान बाहर जाने पर परिवहन व अन्य खर्चे भी मिलेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय फेलोशिप के दौरान प्रति सप्ताह पांच सौ रुपये भी दिए जाएंगे। फेलोशिप के लिए छात्र 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों की सूची अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जारी की जाएगी। फेलोशिप प्रोग्राम दस मई से शुरू होगा।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. रामगोपाल राव के मुताबिक, अभी तक आईआईटी अपने छात्रों को रिसर्च, तकनीक व इनोवेशन में दक्ष बनाता था, लेकिन अब गैर आईआईटियन को भी यह मौका मिलेगा। अंडर ग्रेजुएट समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2020 में किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रोग्राम में दो साल की पढ़ाई पूरी कर चुके या फिर बीटेक डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। इसमें भारत के अलावा विदेशों के इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र भी भाग ले सकते हैं। हालांकि किसी भी प्रोग्राम व ब्रांच के टॉप 10 की सूची में शामिल छात्रों को ही फेलोशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X