फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Noida education department to take final exam of class one to eight students

नोएडा: प्रमोट करने का फैसला वापस, पहली से आठवीं तक के छात्रों को देनी होगी वार्षिक परीक्षा

Sun, 21 Mar 2021 10:54 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 21 Mar 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Noida education department to take final exam of class one to eight students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
गौतमबुद्धनगर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोट करने का फैसला वापस ले लिया है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं कराने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


जिले में वार्षिक परीक्षाएं 25 और 26 मार्च को आयोजित होंगी। प्रत्येक कक्षा में सभी विषयों का एक ही प्रश्न पत्र होगा। उसमें भी बहुविकल्पीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन


डायट प्राचार्य और कार्यकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि कक्षा एक व दो के छात्रों की 30 मिनट की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा तीन से पांचवीं तक के छात्रों को एक घंटे की परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न दिए जाएंगे। छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों से 50 अति लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके लिए उन्हें डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। जिले में प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए एक टीम बनाई गई है। स्कूल में परीक्षा से एक घंटे पहले प्रश्न पत्र लाए जाएंगे। स्कूल में प्रश्न पत्रों के लिफाफे की सील खोलने के दौरान समय और तारीख भी दर्ज करनी होगी। 


परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ ही अन्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्रों की सॉफ्ट और हार्ड कापी 22 मार्च को ही मिल जाएगी। उसके आधार पर प्रश्न पत्र तैयार किए जाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed