फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   no waterlogging on the roads of Delhi during the G-20 conference

Delhi : जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर जमा नहीं होगा पानी, पुलिस महकमा एक्शन में

Sun, 12 Feb 2023 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 04:03 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में ये खुलासा हुआ है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने जी-20 सम्मलेन के दौरान जलभराव को रोकने के लिए स्थानीय निकायों से संपर्क साधा हैं। सर्वे के आधार पर सभी एजेंसियों को पत्र लिखा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने गृहमंत्रालय को इसकी जानकारी  दी है। 

विज्ञापन
no waterlogging on the roads of Delhi during the G-20 conference
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में सबसे ज्यादा जलभराव रोहतक रोड और एमबी रोड (पुल प्रह्लादपुर अंडरपास) पर होता है। चार वर्ष में यहां  16-16 जगहों पर पानी भर गया था। इसके अलावा वर्ष 2022 में दिल्ली में कुल 207 जगहों पर पानी जमा हुआ था। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में ये खुलासा हुआ है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने जी-20 सम्मलेन के दौरान जलभराव को रोकने के लिए स्थानीय निकायों से संपर्क साधा हैं। सर्वे के आधार पर सभी एजेंसियों को पत्र लिखा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने गृहमंत्रालय को इसकी जानकारी  दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सितंबर में जब जी-20 सम्मेलन होगा तो मानसून का मौसम होगा। ऐसे में सड़कों पर पानी जमा होने की संभावना होगी। इस कारण ट्रैफिक पुलिस ने सर्वे करवाया है। इससे ये पता लगा रहा है कि दिल्ली की सड़कों पर कहां जलभराव होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, हर साल जलभराव के स्थान बढ़ते जा रहे हैं।  वर्ष 2022 में ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन व सोशल मीडिया पर 132 शिकायतें आईं थीं। वर्ष 2021 में 211 जगहों पर जलभराव व 297 शिकायतें, वर्ष 2020 में 145 जगहों पर जलभराव व 175 शिकायतें और वर्ष 2019 में 82 जगहों पर जलभराव व 112 शिकायतें आईं थीं। 


सर्वे से ये भी पता लगा कि रोहतक रोड व एमबी रोड पर सबसे ज्यादा जभराव होता है, जबकि ये दोनों प्रमुख मार्ग हैं। रोहतक रोड पर राजधानी पार्क मेट्रो स्टेशन (दोनों कैरिज्वे) पर वर्ष 2019 में 2 जगह, वर्ष 2020 में 2, वर्ष 2021 में 8 व वर्ष 2022 में चार जगह पर जलभराव हुआ था। इस तरह एमबी रोड पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास में वर्ष 2019 में एक, वर्ष 2020 में 6, वर्ष 2021 में 7 और वर्ष 2022 में दो जगहों पर  जलभराव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed