फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   No action will be taken on eyewitness fund of Anjali case

Kanjhawala Case : अंजलि मामले की चश्मदीद निधि पर नहीं होगी कार्रवाई

Mon, 09 Jan 2023 03:58 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 03:58 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस अंजलि के मामले में मुख्य गवाह निधि से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दाैरान पुलिस ने निधि से उस रात कैसे हादसा हुआ और उसने पुलिस को घटना की जानकारी क्यों नहीं दी, इससे संबंधित प्रश्न किए।

विज्ञापन
No action will be taken on eyewitness fund of Anjali case
मृतका अंजलि की सहेली निधि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंझावला कांड में निधि दिल्ली पुलिस की मुख्य गवाह है और पुलिस निधि के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। निधि के खिलाफ मीडिया में आ रही ड्रग तस्करी के मामले पर पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उस मामले का अंजलि के मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस का कहना है कि निधि ड्रग तस्करी में जिस दीपक का नाम ले रही है, उस दीपक का इस मामले में शामिल दीपक से कोई संबंध नहीं है। दोनों दीपक अलग हैं। 

विज्ञापन


घटना के बाद निधि का पुलिस से शिकायत नही करने, उसके खिलाफ ड्रग का मामला दर्ज होने और परिवार से अलग रहकर लाखों का मकान खरीदने की बात सामने आई है। ऐसे में अंजलि का परिवार वालों का कहना है कि निधि की बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। पुलिस को उसके खिलाफ जांच करनी चाहिए कि उसका किन लोगों से संबंध हैं और घटना को लेकर वह जो कुछ भी कह रही है, उसमें कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि निधि के घटना के समय मौजूद होने के बावजूद पुलिस से शिकायत नहीं करने पर की बात उनके मन में भी थी। पुलिस ने निधि की काउंसलिंग करवाई और फिर उसका 164 का बयान अदालत में दर्ज करवाया गया। अदालत में उसने घटना को लेकर जो कुछ भी बताया है, उसे पुलिस सार्वजनिक नहीं कर सकती है। निधि मामले की चश्मदीद है, जिसके आधार पर पुलिस इस मामले में शामिल आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएगी। वह बाहर क्या बोल रही है या उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज है। उसका इस मामले से कोई लेना देना नही है। इस मामले की जांच में निधि का किसी भी आरोपी से संबंध नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसेे में पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अंजलि के मामले में हो चुकी है पूछताछ
दिल्ली पुलिस अंजलि के मामले में मुख्य गवाह निधि से पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दाैरान पुलिस ने निधि से उस रात कैसे हादसा हुआ और उसने पुलिस को घटना की जानकारी क्यों नहीं दी, इससे संबंधित प्रश्न किए। पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ में पुलिस ने उससे हादसे को लेकर 14 सवाल किए। जिसमें पूछा गया कि वह अंजलि को कब से जानती थी। 31 दिसंबर की रात होटल में अंजलि के अलावा उनके साथ कौन मौजूद था। होटल में कमरा किसके नाम से बुक था। उनके बीच होटल में किस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। होटल के बाहर सीसीटीवी कैमरे में दोनों के बीच हाथापाई किस वजह से हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed