फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nine trains will not stop at Delhi Cantonment Station until October 15 trains including Chetak Express are af

दिल्ली: 15 अक्तूबर तक दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेंगी नौ ट्रेनें, चेतक एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें प्रभावित

Wed, 14 Oct 2026 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

रेल भूमि विकास प्राधिकरण के कार्य के कारण दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव स्थगित किया गया है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
Nine trains will not stop at Delhi Cantonment Station until October 15 trains including Chetak Express are af
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल भूमि विकास प्राधिकरण के कार्य के कारण दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव स्थगित किया गया है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर तक लागू रहेगी। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के ठहराव से जुड़ी जानकारी अवश्य जांच लें। नई व्यवस्था के तहत कुल नौ ट्रेनों का दिल्ली छावनी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इनमें चेतक एक्सप्रेस, आश्रम एक्सप्रेस, रुणिचा एक्सप्रेस, गरीब रथ और जोधपुर से दिल्ली आने-जाने वाली कई अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रभावित ट्रेनों की सूची 
ट्रेन संख्या 20474 चेतक एक्सप्रेस का ठहराव रद किया गया है। इसी तरह, 22491 जोधपुर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी दिल्ली छावनी स्टेशन पर नहीं रुकेगी। 12915 आश्रम एक्सप्रेस और 14088 रुणिचा एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 22471 लालगढ़-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का ठहराव भी स्थगित रहेगा। इसके अतिरिक्त, 12216 बांद्रा-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस का ठहराव भी नहीं होगा। 14312 गरीब रथ और 14713 सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस भी इस सूची में हैं। ट्रेन संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी। इनमें से अधिकांश ट्रेनें प्रतिदिन चलती हैं, जबकि कुछ सप्ताह के चुनिंदा दिनों में संचालित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed