फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ngt order to haryana stop sewage flow on delhi-agra highway in three months

एनजीटी का आदेश: हरियाणा तीन महीने में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सीवेज के प्रवाह को रोके

Tue, 13 Jul 2021 06:15 AM IST
Vikas Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Jul 2021 06:15 AM IST
सार

अधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, राजमार्ग पर सीकरी गांव से सीवेज का बहना सुरक्षित वातावरण के नागरिकों के अधिकार को बनाए रखने में अधिकारियों की स्पष्ट विफलता को दिखाता है। 

विज्ञापन
ngt order to haryana stop sewage flow on delhi-agra highway in three months
एनजीटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने सोमवार को हरियाणा सरकार को दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर तीन महीने के अंदर सीवेज के प्रवाह को रोकने का निर्देश दिया है। अधिकरण ने ऐसा करने में विफल रहने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


अधिकरण के अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, राजमार्ग पर सीकरी गांव से सीवेज का बहना सुरक्षित वातावरण के नागरिकों के अधिकार को बनाए रखने में अधिकारियों की स्पष्ट विफलता को दिखाता है। पीठ ने कहा, इस मुद्दे को मीडिया द्वारा उजागर किए हुए एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया और अधिकरण ने पिछले साल सात जनवरी को पहला आदेश पारित किया था। यह स्वीकार करना मुश्किल है कि डेढ़ साल से टेंडर का मुद्दा भी तय नहीं हो सका, भले ही मामला इतना अधिक जरूरी है। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा, इस प्रकार, इस तरह की गंभीर विफलता और रवैये के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए एक मामला बनता है। हालांकि, अंतिम अवसर के रूप में हम सार्थक उपचारात्मक उपायों के लिए तीन महीने का समय देते हैं, जिसमें विफल होने पर अधिकरण के पास अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास और पंचायत विभाग, हरियाणा के खिलाफ व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा, जो स्थिति को सुधारने की स्थिति में होने चाहिए। अधिकरण ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, विकास और पंचायत विभाग, हरियाणा को सुनवाई की अगली तारीख 7 दिसंबर को अनुपालन स्थिति के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार की रिपोर्ट पर लिया संज्ञान
अधिकरण ने एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में प्रकाशित समाचार लेख का संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किया। लेख में इस बात पर प्रकाश डाला गया था कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सीकरी गांव से सीवेज सर्विस रोड और आगरा-दिल्ली हाईवे पर बह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed