{"_id":"5ffde17a6c81f149c607dac9","slug":"new-strain-of-corona-virus-found-in-three-more-people-who-returned-from-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन से लौटे तीन और लोगों में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 17 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन से लौटे तीन और लोगों में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 17 हुई
Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का नया खतरा
- फोटो : iStock
राजधानी में तीन और लोगों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।इस संक्रमण से पीड़ित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है। मरीजों का लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच और सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में ब्रिटेन से लौटे 60 लोग संक्रमित पाए जा चुके थे। इनमें से 24 लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है । 36 मरीज एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं।
इनमें से 10 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिसमें 3 में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई। कुछ और मरीजों के सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी (एनआइबी) और कुछ के सैंपल जांच के लिए नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेज दिए गए हैं। यहां जिनोम सीक्वेंसिंग जांच से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा।