फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   new low floor buses will run on delhi road

दिल्ली की सड़कों पर नई एसी लो फ्लोर बसें दौड़ाने की तैयारी, इन सब सुविधाओं से है लैस

Mon, 20 Jan 2020 05:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
new low floor buses will run on delhi road
बस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के लोगों को 10 वर्ष बाद नई एसी लो फ्लोर बसों की सुविधा मिलेगी। दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक इन बसों को सुरक्षा के लिहाज से जीपीएस, पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। नीले रंग की 20 बसें इंद्रप्रस्थ डिपो पहुंच चुकी हैं। हालांकि नंबर मिलने और सभी तरह की तकनीकी जांच के बाद ही इन बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल दिल्ली में करीब 6000 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। परिवहन विभाग अगले कुछ महीनों में 400 नई बसें उतारने की कोशिश में जुटा है। इससे पूर्व दिल्ली सरकार ने 2010 में एसी बसें लांच की थी। अब जो नई बसें आई हैं उनमें महिलाओं के लिए अलग सीटें हैं। जिनका रंग गुलाबी है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी इन बसों को रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं दिए गए हैं। सभी तकनीकी जांच पूरी होने के बाद इनका रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद ही ये बसें सड़कों पर दौड़ सकेंगी। वहीं आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता को देखते हुए सरकार भी इन बसों को सड़कों पर उतारने से गुरेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इन्हें चुनाव आचार संहिता से पूर्व सड़कों पर उतारने की तैयारी थी। लेकिन चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद इनका संचालन कब शुरू हो सकेगा, इस पर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed