{"_id":"63d5c0c103bedf7976002bf9","slug":"new-emergency-ward-for-women-and-children-started-in-gtb-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जीटीबी में महिलाओं और बच्चों के लिए नया आपातकालीन वार्ड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जीटीबी में महिलाओं और बच्चों के लिए नया आपातकालीन वार्ड शुरू
Sun, 29 Jan 2023 06:11 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 29 Jan 2023 06:11 AM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर जीटीबी अस्पताल के निदेशक सुभाष गिरि, विधायक राजेंद्र पाल गौतम, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
gtb hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुतेग बहादुर अस्पताल में उन्नत ऑक्सीजन सुविधाओं के साथ मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य (एमसीएच) ब्लॉक में नए कैजुअल्टी-इमरजेंसी और लेबर रूम की सेवा शुरू हुई। इस सेवा के शुरू होने के साथ अस्पताल के मौजूदा लेबर रूम पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
ऑक्सीजन के लिए भी मरीजों को परेशान भी नहीं होना होगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर जीटीबी अस्पताल के निदेशक सुभाष गिरि, विधायक राजेंद्र पाल गौतम, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली वासियों को 24 घंटे आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए दिल्ली सरकार दिन-रात काम कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्राथमिकता है कि दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल दुनिया में सबसे बेहतर हो। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीटीबी अस्पताल के एमसीएच ब्लॉक में नया कैजुअल्टी-इमरजेंसी व लेबर रूम गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों को तुरंत गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन सुविधा देगा। इस अस्पताल में दिल्ली के अलावा आसपास के गांव-शहरों से लोग उपचार करवाने आते हैं।
सिसोदिया बोले-दिल्ली के कामों को रोकने के लिए षड्यंत्र
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के कामों को रोकने के लिए षड्यंत्र किए जा रहे हैं, लेकिन कितने भी षड्यंत्र हो जाए केजरीवाल सरकार दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य व जनहित के कार्य कभी रुकने नहीं देगी। एमसीडी चुनाव जीतने के लिए डॉक्टरों की सैलरी रोक दी, मेडिकल स्टाफ की सैलरी रोक दी, सारे काम रुकवा दिए। लेकिन विश्वास दिलाना चाहता हूं कि काम नहीं रुकने दिया जाएगा।
नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
जीटीबी में 1500 बेड सुविधा दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने नई सुविधा में 3000 एलपीएम की पीएसए क्षमता और 53 किलो लीटर की एलएमओ क्षमता है। यह नई सुविधा राज्य के उपयोग के लिए एलएमओ बफर टैंक 113 केएल की सुविधा भी प्रदान करेगी।
अब उन्नत ऑक्सीजन सुविधाओं के साथ, अस्पताल में अब 1069 बिस्तरों के लिए सीधी चिकित्सा गैस पाइपलाइन है। पहले सिर्फ 750 बेड सीधे मेडिकल गैस पाइपलाइन से जुड़े थे।