फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   New education session to begin today with online classes only

नया शैक्षणिक सत्र आज से शुरू, पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी

Wed, 31 Mar 2021 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
New education session to begin today with online classes only
नई दिल्ली। दिल्ली मेें सरकारी व निजी स्कूलों मेें बृहस्पतिवार से शैक्षणिक सत्र 2021-22 की शुरुआत होने जा रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फिलहाल अभी नर्सरी से आठवीं तक स्कूल नहीं खुल रहे हैं। ऐसे में स्कूलों में पहले की तरह ही पढ़ाई ऑनलाइन होगी। इस संबंध में अभिभावकों को फोन, एसएमएस, व्हाट्सएप से सूचना भेज दी गई है। वहीं कुछ निजी स्कूूल पांच अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत करेंगे। हालांकि वह अभी सभी कक्षाओं के बच्चों के लिए ऑनलाइन ही कक्षाएं आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल मार्च 2020 से बंद हैं। जबकि नौवीं से बारहवीं तक के बच्चे जनवरी-फरवरी से स्कूल जा रहे हैं। हालांकि कुछ निजी स्कूल अभी बड़ी कक्षाओं के बच्चों को भी स्कूल बुलाने के मूड में नहीं हैं। स्कूलों का कहना है एक तो अभी बोर्ड के प्रैक्टिकल चल रहे हैं। इस कारण बड़ी कक्षाओं को बुलाया नहीं जा सकता है। ऑनलाइन कक्षाओं से ही उनकी पढ़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए वह ऐसा कर रहे हैं। जबकि दसवीं व बारहवीं के बच्चों की सुधारात्मक कक्षाएं लगाई जाएंगी जिससे उनकी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और बेहतर कराई जा सके। चार मई से सीबीएसई की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इनमें कहा गया था कि नए सत्र में केजी से पांचवीं तक के बच्चों की पढ़ाई वर्कशीट से ही होगी। यह वर्कशीट ऑनलाइन या ऑफलाइन दी जाएगी। ऑफलाइन उन बच्चों के लिए जिनके अभिभावकों के पास इंटरनेट व फोन की व्यवस्था नहीं है। छठी से नौवीं कक्षा तक के लिए पढ़ाई सेमी ऑनलाइन टीचिंग लर्निंग आधारित होगी। इसमें भी बच्चों को विषय के अनुसार वर्कशीट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed