फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Neighbour breaks teeth of a man while he stops him to talk to his wife in Delhi

दिल्ली: फेसबुक पर दोस्ती कर पड़ोसन से बात करता था युवक, मना करने गया पति तो आरोपी ने तोड़ दिए दांत 

Mon, 08 Nov 2021 10:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Nov 2021 10:12 PM IST
सार

महिला के पति आरोपी युवक को समझाने की नियत से घर से बाहर निकले, लेकिन आरोपी ने बातचीत के दौरान ही बेचारे पति की बुरी तरह पिटाई कर उनके दो दांत तोड़ दिए।

विज्ञापन
Neighbour breaks teeth of a man while he stops him to talk to his wife in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक युवक फेसबुक से दोस्ती कर अपनी पड़ोसन से बातचीत करने लगा। जरूरत से ज्यादा करने पर महिला ने अपने पति से शिकायत कर दी। पति भी आरोपी युवक को समझाने की नियत से घर से बाहर निकले, लेकिन आरोपी ने बातचीत के दौरान ही बेचारे पति की बुरी तरह पिटाई कर उनके दो दांत तोड़ दिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित सुनील कुमार (45)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहते हैं। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। इनके पड़ोस में भरत तोमर नामक युवक रहता है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिनों पूर्व भरत की दोस्ती सुनील की पत्नी से फेसबुक पर हो गई। 
विज्ञापन


पड़ोसी होने के नाते सुनील की पत्नी फेसबुक पर भरत से चैट करने लगी। इस बीच दोनों ने अपने-अपने नंबर भी एक्सचेंज कर लिये। आरोप है कि भरत ने सुनील की पत्नी को फोन कर परेशान करना शुरू कर दिया। तंग आकर पीड़िता ने अपने पति को सारी बात बताई। सुनील ने भरत का कॉल न उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद भी भरत कॉल करने से बाज नहीं आया। गुरुवार रात को सुनील समझाने की नियत से घर से निकले। उन्होंने भरत को रास्ते में रोककर उससे बातचीत करना शुरू किया। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि भरत ने सुनील की बुरी तरह पिटाई कर दी। 


एक घूंसा मारकर आरोपी ने सुनील के दो दांत भी तोड़ डाले। बाद में आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सुनील को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया। अब पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी भरत की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed