{"_id":"69270fb176b72eb1a50152c6","slug":"neighborhood-siblings-alumni-single-girl-will-be-included-in-the-criteria-ashram-news-c-340-1-del1011-114069-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पड़ोस, भाई-बहन, पूर्व छात्र, एकल कन्या मानक में रहेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पड़ोस, भाई-बहन, पूर्व छात्र, एकल कन्या मानक में रहेंगे शामिल
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला
पड़ोस, भाई-बहन, पूर्व छात्र, एकल कन्या मानक रहेंगे शामिल
-नर्सरी दाखिले के लिए स्कूलों ने तैयार करना शुरू किया
-28 तक मानक व उसके अंक शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर करने हैं अपलोड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए स्कूल मानक तैयार करने में जुट गए हैं। कुछ स्कूलों ने दाखिले के लिए मानक तैयार भी कर लिए हैं। अधिकतर स्कूल पड़ोस (नेबरहुड), सिबलिंग (भाई-बहन), एल्युमिनी (पूर्व छात्र), सिंगल गर्ल चाइल्ड (एकल कन्या) जैसे मानकों को ही दाखिला फॉर्मूला में शामिल करेंगे। स्कूलों को 28 नवंबर तक मानक व उसके अंक शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर अपलोड करने हैं।
निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी दाखिला प्रक्रिया चार दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस दिन से स्कूलों में ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। अधिकतर स्कूल एक बार फिर से नेबरहुड, सिबलिंग व एल्युमिनी मानकों को ही ज्यादा प्रमुखता देंगे। एक स्कूल की दाखिला संयोजक ने बताया कि हमारे यहां पड़ोस, भाई-बहन व एकल कन्या जैसे मानकों को 100 अंकों के दाखिला फॉर्मूले में रखा जाएगा। हम दाखिला फॉर्मूले में ज्यादा बदलाव नहीं कर रह रहे हैं।
अधिकतर स्कूल अपने मानकों को बीते साल के समान ही रखेंगे। बृहस्पतिवार तक स्कूल तय कर लेंगे कि किस मानक के लिए कितने अंक रहेंगे। यदि स्कूल बदलाव भी करेंगे तो वह मामूली ही होगा। उत्तरी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली के कई स्कूल पड़ोस के मानक को 30 से 70 तक अंक देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों की योग्यता, माता-पिता का रोजगार जैसे मानक नहीं
दाखिले के लिए स्कूलों को अपने मानक तय करने की छूट है, लेकिन स्कूल अभिभावकों की योग्यता, बच्चों के खेल-कूद, माता-पिता का रोजगार में होना, स्कूल परिवहन, नॉन स्मोकर, पहले आओ पहले पाओ को मानक नहीं बना सकते हैं। इन मानकों समेत कुछ अन्य को शामिल करने पर रोक रहेगी। स्कूल इन मानकों को दाखिले का आधार ना बनाएं, इसके लिए हर जिले में शिक्षा निदेशालय के मॉनिटरिंग सेल निगरानी रखेंगे।