{"_id":"629fe0cddec4f30ea9754c81","slug":"neighbor-boils-head-of-youth-on-protest-against-beating-dog-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कुत्ते को पीटने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, पड़ोसियों ने फोड़ा सिर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कुत्ते को पीटने का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा, पड़ोसियों ने फोड़ा सिर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 08 Jun 2022 05:05 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Jun 2022 05:05 AM IST
सार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में जब एक युवक ने कुत्ते को पीटने का विरोध किया तो पड़ोसी ने उसका सिर फोड़ दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक कुत्ते को पीटने का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। पड़ोसियों ने युवक का सिर फोड़ दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हेमंत कुमार परिवार के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहता है। पड़ोस में कौशल मिश्रा नामक एक व्यक्ति परिवार के साथ रहता है। कौशल ने एक कुत्ता पाला हुआ है। सोमवार रात को उसका कुत्ता बाहर घूम रहा था। इस दौरान गली का एक लावारिस कुत्ता कौशल के कुत्ते को देखकर भौंकने लगा। इससे नाराज होकर कौशल डंडे से कुत्ते को पीटने लगा।
विज्ञापन
कुछ देर बाद घर से एक और सदस्य बाहर आया और उसने भी कुत्ते पर डंडे बरसा दिए। हेमंत ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी।