{"_id":"69cb08ee920ceacc0604a21f","slug":"neha-panchal-becomes-deputy-collector-up-pcs-topper-shares-message-with-family-support-every-goal-becomes-achi-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नेहा पांचाल बनीं डिप्टी कलेक्टर, यूपी-पीसीएस टॉपर ने दिया संदेश, परिवार साथ है तो हर मंजिल आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नेहा पांचाल बनीं डिप्टी कलेक्टर, यूपी-पीसीएस टॉपर ने दिया संदेश, परिवार साथ है तो हर मंजिल आसान
Tue, 31 Mar 2026 05:07 AM IST
Digvijay Singh
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
फिरदौस आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:07 AM IST
सार
न्यून्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली निवासी नेहा पांचाल ने वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी निभाते हुए यूपी-पीसीएस 2024 की परीक्षा में टॉप किया है। डिप्टी कलेक्टर बनने का उनका सपना आसान नहीं था। वह कई बार असफल भी हुईं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
न्यून्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली निवासी नेहा पांचाल ने वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारी निभाते हुए यूपी-पीसीएस 2024 की परीक्षा में टॉप किया है। डिप्टी कलेक्टर बनने का उनका सपना आसान नहीं था। वह कई बार असफल भी हुईं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आखिरकार उन्होंने अपने चौथे प्रयास में अपने सपने को हकीकत में बदल दिया। नेहा का कहना है कि अगर आपका परिवार आपके साथ है, तो हर मंजिल को पाना आसान है।
विज्ञापन
नेहा ने दिल्ली विवि के श्याम लाल कॉलेज से 2013 में स्नातक की पढ़ाई की हैं, 2023 में इग्नू से स्नातकोत्तर किया। पिता सुनील पांचाल निजी नौकरी करते हैं जबकि मां पिंकी गृहणी हैं। नेहा बताती हैं, 2015 में उनकी शादी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश निवासी योगेंद्र शर्मा से हुई। पति नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। दोनों की एक नौ वर्ष की बेटी है। 2018 से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी शुरू की। साथ ही यूपी-पीसीएस परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी। शादी के बाद माता, पिता और पति ने हर कदम पर साथ दिया। नेहा ने बताया कि कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि अकेली हूं। हिम्मत जब भी टूटती तो परिवार हौसला बनकर खड़ा हो जाता।
विज्ञापन
सेल्फ स्टडी को बनाया हथियार
नेहा बताती हैं कि सेल्फ स्टडी को हथियार बनाया। साथ ही, कठिन प्रश्नों को हल करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उनका कहना है कि सही रणनीति बनाकर, लगातार मेहनत और अनुशासन से किसी भी परीक्षा को पास किया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में दो अंक से रहा गया था यूपीएससी
नेहा बताती हैं कि वर्ष 2022 में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, जिनमें वह साक्षात्कार तक पहुंची थी लेकिन 2023 में परिणाम घोषित हुए, तो वह दो अंक से चूक गई थीं। लगातार मेहनत का ही परिणाम है कि यूपी-पीसीएस 2024 की परीक्षा में टॉप किया।
पति ने हर कदम पर दिया साथ
नेहा बताती हैं कि पति योगेंद्र शर्मा ने कलेक्टर बनने तक के सफर में हर कदम पर साथ निभाया। योगेंद्र ने शादी के बाद भी उन्हें पढ़ने की अनुमति दी और पढ़ाई में मदद भी की। घर से लेकर बेटी को संभालने तक, हर मोड़ पर साथ दिया।