फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   neha kakkad ties the marriage knot at Delhi

बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ ने दिल्ली में रचाई शादी

Sun, 25 Oct 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
neha kakkad ties the marriage knot at Delhi
नई दिल्ली। बॉलीवुड की गायिका नेहा कक्कड़ ने शनिवार को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में बड़े ही सादगी भरे अंदाज में विवाह किया। वह पटियाला के रोहनप्रीत सिंह के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। विवाह की रस्म के बाद पति-पत्नी एयरोसिटी स्थित होटल जे डब्ल्यू मैरियट पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के करीबी दोस्त व रिश्तेदार मौजूद थे। जहां लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

नेहा कक्कड़ ने कोरोना काल के दौरान शादी करने का निर्णय लिया था। माना जा रहा है कि शायद इसीलिए उन्होंने अपने विवाह की जानकारी कम ही लोगों के साथ साझा की थी। उनकी शादी से जुड़े एक वीडियो में गुरुद्वारे में शादी की रस्म होती नजर आ रही है। उनके विवाह समारोह में बेहद कम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने शादी समारोह में जिन खास लोगों को आमंत्रित किया था, उनमें टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया, पंजाबी गीतकार बानी संधू और जस्सी लोहका खासतौर पर मौजूद थे। अपने विवाह के थोड़ी देर बाद ही नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं। इसके बाद उन्हें उनके चाहने वालों से बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि मोहाली में उनका रिसेप्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed