{"_id":"60413c0b8ebc3ed3075e6e84","slug":"ndmc-tops-in-bodies-ashram-news-noi56928749","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों में एनडीएमसी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों में एनडीएमसी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। आम लोगों की रिहायश के लिहाज से दिल्ली देश का 13वां सबसे बेहतर शहर है, जबकि नई दिल्ली नगर पालिक पालिका परिषद ने देश के सबसे अव्वल नगर निकाय का तमगा हासिल किया है। वहीं, फरीदाबाद 40वें पायदान पर है। देश के सबसे बेहतर शहरों पर केंद्रित केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्रालय की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। मंत्रालय ने देश भर के 111 शहरों की रैंकिंग की है। दूसरी तरफ नगर निकायों के प्रदर्शन को भी आधार बनाते हुए एक दूूसरी सूची भी मंत्रालय ने जारी की।
आंकड़ों के मुताबिक, 10 लाख से कम आबादी वाले स्थानीय निकायों में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। एनडीएमसी ने वित्तीय अनुशासन, शासन, योजनाओं और सेवाओं के मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अलग-अलग सूचकांकों में निकाय की रैकिंग 1-18 के बीच है। हालांकि, तकनीक के मानक पर निकाय खरा नहीं उतरा है। इसकी रैंकिंग 61वीं है। लेकिन एनडीएमसी ओवरआूल सबसे बेहतर प्रदर्शन वाला निकाय बना है।
दिल्ली के तीनों नगर निकायों का 10 लाख से कम आबादी वाले क्षेत्र में इस मानक पर खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। यही वजह रही कि दक्षिणी दिल्ली 28, उत्तरी दिल्ली 48 और पूर्वी दिल्ली निगम को 42वीं रैंक से संतुष्ट होना पड़ा। इस श्रेणी में गुरुग्राम के नगर निकाय ने दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15वीं रैंक हासिल की है। वहीं, फरीदाबाद को 40वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
एनडीएमसी को पहला स्थान मिलने पर अध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि वर्ष 2019 में परिषद को 65वां स्थान मिला था। इस वर्ष रैंकिंग में परिषद ने शिखर को छुआ है। उन्होंने कहा कि परिषद के 311 मोबाइल एप, ऑनलाइन बिल ट्रैंकिंग व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों में क्यूआर आधारित प्रतिक्रिया तंत्र नई पहल है। वहीं, नागरिकों संबंधी रिकॉर्ड को भी डिजीटल कर दिया गया है।
-------------
आर्थिक क्षमता में राजधानी दूसरे नंबर पर
केंद्र की रैंकिंग के अनुसार, आर्थिक क्षमता के पैमाने पर राजधानी दूसरे नंबर पर जगह बनाने में सफल रही है। वहीं, स्थिरता के पैमाने पर दिल्ली को 28वां स्थान मिला है। इसके अलावा जीवन गुणवत्ता में 35वां और नागरिक अनुभूति में दिल्ली को 44वां स्थान मिला है।