फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NDMC starts Swachh Diwali-Shubh Diwali campaign

Delhi News: एनडीएमसी ने शुरू किया स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली अभियान

Thu, 09 Nov 2023 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
NDMC starts Swachh Diwali-Shubh Diwali campaign
आरजे नावेद एनडीएमसी के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एनडीएमसी ने पर्यावरण अनुकूल त्योहार की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ दिवाली-शुभ दिवाली शुरू किया। इस अभियान का संदेश फैलाने के लिए एनडीएमसी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ब्रांड एंबेसडर 98.3 एफएम के आरजे-नावेद को अपने साथ जोड़ा है। आरडब्ल्यूए, एमटीए, उपभोक्ताओं और नागरिकों को प्रेरित करने के लिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वच्छ-दिवाली बैनर पर भी प्रसारित किए हैं।

एनडीएमसी ने हैशटैग का उपयोग करके स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त दिवाली मनाने के लिए रील/सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो आदि के रूप में नए और अनूठे विचारों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। वह डिजिटल स्क्रीन पर इस अभियान से संबंधित पोस्टर आदि प्रचार सामग्री भी प्रदर्शित करेगी। स्वच्छ दिवाली अभियान में जमीनी स्तर पर सक्रिय भागीदारी के लिए आरडब्ल्यूए और एमटीए को यह सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है कि क्षेत्र में कोई भी एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की बिक्री और उसका उपयोग नहीं किया जाए। सफाई कर्मचारियों के लिए उनके रोल कॉल सेंटर में दोपहर के भोजनावकाश के समय वायु प्रदूषण रोकने के उपायों और सुरक्षा के बारे में जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। एनडीएमसी ने चाणक्यपुरी के आरडब्ल्यूए के साथ एक दिवाली मेले का भी आयोजन किया है, जहां एक समर्पित कियोस्क के माध्यम से आरआरआर-रिड्यूस, रीसायकल और रीयूज सेंटर को बढ़ावा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed