फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ncweb second cut off released ba program political science combination and bcom admission closed in hansraj and miranda house college

एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ जारी: हंसराज व मिरांडा हाउस कॉलेज में बीए प्रोग्राम पॉलिटिक्ल साइंस कॉम्बिनेशन और बीकॉम के दाखिले बंद

Tue, 09 Nov 2021 12:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 12:34 AM IST
सार

दूसरी कट ऑफ में जीसस एंड मैरी कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की सबसे अधिक 82 फीसदी, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लक्ष्मीबाई ने 80 फीसदी, मैत्रेयी कॉलेज ने 81 फीसदी कट ऑफ जारी की है।    

विज्ञापन
ncweb second cut off released ba program political science combination and bcom admission closed in hansraj and miranda house college
एनसीवेब की दूसरी कट ऑफ सूची जारी - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने अपने 26 कॉलेज सेंटरों के लिए दूसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में मिरांडा व हंसराज कॉलेज में बीकॉम व बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस), बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री- पॉलिटिकल साइंस) कॉम्बिनेशन के दाखिले सामान्य श्रेणी के लिए बंद हो गए हैं। बीकॉम की कट ऑफ में औसतन चार से पांच फीसदी की गिरावट की गई है। जबकि बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन की कट ऑफ में चार फीसदी की गिरावट की गई है। अब इस कट ऑफ केआधार पर दाखिले की शुरूआत 10 नवंबर से होगी।  

विज्ञापन


एनसीवेब में भी डीयू की तरह ही ह्यूमैनिटीज पाठ्यक्रमों की ओर छात्रों को रूझान देखने को मिल रहा है। मिरांडा हाउस कॉलेज ने बीकॉम कोर्स में ओबीसी श्रेणी और एससी श्रेणी की कट ऑफ में 0.50 फीसदी की गिरावट की है। जबकि आर्थिक पिछड़े वर्ग के लिए कट ऑफ पहली कट ऑफ के समान 86 फीसदी ही रखी है। सभी 26 कॉलेजों ने दिव्यांग छात्रों की श्रेणी में पांच फीसदी की गिरावट कर एक समान 55 फीसदी कट ऑफ जारी की है। 
विज्ञापन


दूसरी कट ऑफ में जीसस एंड मैरी कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए बीकॉम की सबसे अधिक 82 फीसदी, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, लक्ष्मीबाई ने 80 फीसदी, मैत्रेयी कॉलेज ने 81 फीसदी कट ऑफ जारी की है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस), कॉम्बिनेशन की सामान्य श्रेणी के लिए जीसस एंड मैरी, दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज ने सबसे अधिक 82 फीसदी कट ऑफ जारी की है। दिव्यांग श्रेणी व एसटी श्रेणी के लिए सभी सेंटरों ने इस कोर्स के लिए एक समान 55 फीसदी कट ऑफ निकाली है। 


बीए प्रोग्राम हिस्ट्री-पॉलिटिकल साइंस कोर्स कॉम्बिनेशन केलिए सर्वाधिक 81 फीसदी कट ऑफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय, जीसस एंड मैरी कॉलेज ने जारी की है। इस कोर्स में दिव्यांग श्रेणी व एसटी श्रेणी के लिए सभी सेंटरों ने एक समान 55 फीसदी कट ऑफ निकाली है। डीयू के दाखिला पोर्टल व एनसीवेब की वेबसाइट पर इस कट ऑफ को विस्तृत रुप से देखा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed