फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   NCWEB : 3rd cutoff 3% lower

एनसीडब्ल्यूईबी : तीसरी कटऑफ में 3 फीसदी की कमी, दाखिले आज से

Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
NCWEB : 3rd cutoff 3% lower
एनसीडब्ल्यूईबी : तीसरी कटऑफ में 3 फीसदी की कमी, दाखिले आज से
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) ने बृहस्पतिवार देर शाम तीसरी कटऑफ जारी कर दी। इसमें पहली कटऑफ के मुकाबले कॉलेजों ने एक से तीन फीसदी तक गिरावट की। मिरांडा हाउस, हंसराज, विवेकानंद, महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बीए प्रोग्राम जनरल और एससी कैटेगरी के लिए बंद हो चुका है, जबकि कॉमर्स में हंसराज कॉलेज और विवेकानंद कॉलेज बीकॉम में जनरल कैटेगरी के लिए बंद हो चुके हैं। आरक्षित वर्ग में हर जगह दाखिले के मौके उपलब्ध है। मिरांडा हाउस ने बीकॉम की कटऑफ 84.75 से 83 फीसदी तक नीचे की है। तीसरी कटऑफ के तहत शुक्रवार से सोमवार तक सुबह साढ़े 9 से दोपहर डेढ़ बजे तक दाखिले होंगे।

नॉन कॉलिजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी ) के डीयू के 26 कॉलेजों में सेंटर्स हैं। दिल्ली के गर्ल्स स्पेशल इस बोर्ड में स्टूडेंट्स को डीयू की कटऑफ के मुकाबले काफी कम स्कोर में एडमिशन मिलता है। यहां लड़कियों को दो कोर्स बीए और बीकॉम प्रोग्राम पढ़ाए जाते हैं। बीए में 14 अलग-अलग सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए अलग-अलग कटऑफ है। बीकॉम के लिए अब भी 24 सेंटर्स में सीटें खाली हैं। जनरल के लिए 69 फीसदी (अदिति विश्वविद्यालय और भगनी निवेदिता कॉलेज) से लेकर 83 फीसदी (मिरांडा हाउस) तक कटऑफ है। कटऑफ तीन फीसदी तक नीचे गई है। बीए में अलग-अलग कॉम्बिनेशन के लिए 67 से 74 फीसदी (इको और पॉलिटिकल साइंस) तक के बीच चांस है। हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस के लिए 66 से 74 फीसदी पर एडमिशन का मौका है। बोर्ड इस सेशन के लिए 14 हजार से ज्यादा सीटों के लिए एडमिशन करेगा। अब तक पांच कटऑफ लिस्ट का शेड्यूल तय किया गया है। सेंटर में साल में 55 क्लासें होती हैं। डीयू की ही फैकल्टी इन सेंटर्स में पढ़ाती है। कुछ सेंटर्स में शनिवार और कुछ में रविवार को पढ़ाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed