Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Naseem Durrani Killed in Encounter: 26 Cases, Chhota Rajan Murder Plot and Delhi Gang War

दुर्रानी ढेर: छोटा राजन की हत्या की सुपारी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली की गैंगवार तक, 26 मुकदमों में था नसीम का नाम

Sat, 21 Nov 2026 03:31 PM IST
Sharukh Khan शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 21 Nov 2026 03:31 PM IST
सार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नसीम उर्फ रिजवान उर्फ दुर्रानी ढेर हो गया। नसीम कुख्यात डी-ग्रुप का सक्रिय सदस्य था और दिल्ली व गाजियाबाद से वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन
Naseem Durrani Killed in Encounter: 26 Cases, Chhota Rajan Murder Plot and Delhi Gang War
Naseem Durrani Killed in Encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में गैंगवार, हत्या और रंगदारी से करीब 16 साल तक अपना खौफ कायम करने वाला नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान उर्फ बदनाम मुठभेड़ में ढेर हो गया। उस पर अब तक करीब 26 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, नसीम के तार डी-कंपनी के सरगना छोटा शकील से भी जुड़े थे। 
विज्ञापन


उस पर तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी लेने और लेखक तारिक फतेह को निशाना बनाने की साजिश रचने का भी आरोप था। 16 नवंबर को खजूरी खास के सोनिया विहार स्थित जीरो पुश्ता के पास विधायक व दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के सामने समीर उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या में भी इसका नाम सामने आया था। 
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ उसका आपराधिक नेटवर्क धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी, चोरी, दंगा और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। लोनी गाजियाबाद में हुई हत्या के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नसीम का नाम केवल दिल्ली की गैंगवार तक सीमित नहीं रहा। उसका संपर्क अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा शकील से भी था। छोटा शकील को दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का करीबी माना जाता है। 

वर्ष 2016-17 में छोटा शकील ने नसीम को तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी। हालांकि, इस साजिश को अंजाम देने से पहले ही नसीम पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। इसके अलावा नसीम ने छोटा शकील के कहने पर पाक-कनाडा मूल के लेखक तारिफ फतेह की हत्या की भी योजना बनाई थी।

राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन से शुरू हुई वर्चस्व की जंग : उत्तर-पूर्वी दिल्ली और गाजियाबाद के लोनी इलाके में नसीम दुर्रानी और राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन के गिरोह के बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों गिरोहों के बीच सट्टे, नशे के कारोबार और ऑटो चालकों से वसूली पर विवाद था। 

राजा मेवाती की गोली मारकर हत्या 

इसी रंजिश ने धीरे-धीरे गैंगवार का रूप ले लिया। 26 मई को खजूरी खास इलाके में राजा मेवाती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में नसीम की भूमिका मुख्य शूटर के तौर पर सामने आई थी। इसके बाद 15 जून को दयालपुर के नेहरू विहार इलाके में नसीम के करीबी और कथित फाइनेंसर राशिद उर्फ पानीवाला की हत्या कर दी गई। इस मामले में राजा मेवाती के भांजे हारून सैफी और उसके गिरोह के सदस्यों की भूमिका सामने आई थी।

समीर की हत्या से फिर गरमाया गैंगवार

16 नवंबर को खजूरी खास के सोनिया विहार स्थित जीरो पुश्ता के पास विधायक व दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के सामने समीर उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में नसीम का नाम सामने आया। समीर को हारून सैफी गिरोह से जुड़ा बताया गया। पुलिस जांच में इस हत्या को दोनों गिरोहों के बीच पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा गया। वारदात के बाद नसीम फरार हो गया था।

 

बुलंदशहर में एनकाउंटर के साथ खत्म हुआ सफर

नसीम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में उसे मुठभेड़ में मार गिराया। 
 

नसीम की मौत के बाद अब पुलिस के सामने उसके नेटवर्क, सहयोगियों और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सक्रिय गिरोहों की आगे की गतिविधियों पर नजर रखने की चुनौती है। खासकर राजा मेवाती और हारून सैफी गिरोह से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते पुलिस किसी नई हिंसक वारदात की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं कर सकती।

नाम बदनाम, वर्क टू किल

मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला नसीम दुर्रानी परिवार के साथ दयालपुर के मुस्तफाबाद इलाके में रहता था। इसे नसीम रिजवान के नाम भी जाना जाता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नसीम सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव था। वह हथियारों के साथ वीडियो बनाकर डालता रहता था। उसने अपने प्रोफाइल में नसीम बदनाम लिखा हुआ था। पते की जगह तिहाड़ जेल लिखा हुआ था। इसके अलावा वर्क टू किल लिखा हुआ है।

सिकंदराबाद में यूपी एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने ढेर किया 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम

बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नसीम उर्फ रिजवान उर्फ दुर्रानी ढेर हो गया। नसीम कुख्यात डी-ग्रुप का सक्रिय सदस्य था और दिल्ली व गाजियाबाद से वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

 

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली के सोनिया विहार में समीर नाम के युवक की हत्या में शामिल रहा वांछित बदमाश नसीम अपने साथी से मिलने सिकंदराबाद क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद यूपी एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सिकंदराबाद तिराहे कट से गाजियाबाद मार्ग पर घेराबंदी की। रात करीब 12:25 बजे पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक स्कूटी से आता दिखाई दिया।

टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया, तो वह स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पीछा करने पर गांव सुखलालपुर के सामने एसडीएम कॉलोनी के कच्चे रास्ते पर मोड़ते समय उसकी स्कूटी फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की गोलियां एसटीएफ के उपनिरीक्षक अक्षय त्यागी और मुख्य आरक्षी मुकेश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगीं, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस की आत्मसमर्पण की चेतावनी के बावजूद वह फायरिंग करता रहा, जिसमें दिल्ली पुलिस के निरीक्षक सुंदर गौतम, मुख्य आरक्षी सुमित कुमार और एसटीएफ के मुख्य आरक्षी मुकेश सिंह घायल हो गए।

 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद लेकर पहुंची। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान न्यू मुस्तफाबाद, दिल्ली निवासी नसीम उर्फ रिजवान उर्फ दुर्रानी के रूप में हुई है। वह दिल्ली के थाना खजूरी खास से हत्या और गाजियाबाद के थाना लोनी से जानलेवा हमले के मामले में वांछित था। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, तीन कारतूस, 16 खोखे, एक खाली मैगजीन, स्कूटी, हेलमेट और कपड़ों से भरा बैग बरामद किया है। शव को देर रात करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed