फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Narco test facility in delhi

दिल्ली में शुरू होगी नारको टेस्ट सुविधा

Wed, 07 Oct 2020 02:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Narco test facility in delhi
नई दिल्ली। आप सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को जानकारी दी है कि राजधानी में नार्को टेस्ट शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के बाद यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। सरकार ने अदालत को बताया कि यह सुविधा रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में शुरू होगी। मामले में अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। दिल्ली सरकार के वकील ने बताया कि दिल्ली में यह इस तरह की पहली सुविधा होगी।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और रजनीश भटनागर की पीठ ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील संजय लाओ की बात को दोहराते हुए कहा कि राजधानी में नार्को टेस्ट शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अभी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। इससे पहले उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से इस मामले में अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था। अदालत ने पूछा था कि क्या दिल्ली में सुविधा स्थापित करने के लिए कोई कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

यह मुद्दा अदालत के समक्ष तब सामने आया, जब अदालत एक पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता तेजबीर सिंह अपने 19 वर्षीय बेटे की तलाश में भटक रहा है। उनका पुत्र 17 सितंबर, 2018 से लापता है। उनकी ओर से पेश वकील सिद्धार्थ यादव ने अदालत से कहा कि पिता को अधिकारियों की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका में कहा गया कि लापता लड़का पहलवान बनना चाहता है। उसके पिता ने पुलिस को बताया था कि उसे अपने बेटे के लापता होने के पीछे व्यायामशाला के मालिक और चार अन्य लोगों पर शक है, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में कहा गया है कि इन सभी लोगों का नार्को टेस्ट भी नहीं कराया गया है। ऐसा लगता है कि संबंधित पुलिस अधिकारी आरोपियों का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने अदालत से कहा कि दो संदिग्धों का परीक्षण किया गया है। शेष तीन संदिग्धों का नार्को टेस्ट बाकी है, क्योंकि यह प्रक्रिया महामारी के कारण अहमदाबाद में पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed