{"_id":"604c23ebac0e4a4eb8778e6f","slug":"nandu-gang-sharp-shooter-murder-property-dealer-for-protesting-extortion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उगाही के विरोध पर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नंदू गैंग के शार्प शूटर ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उगाही के विरोध पर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नंदू गैंग के शार्प शूटर ने खोला बड़ा राज
Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में साप्ताहिक बाजार विक्रेताओं से उगाही का विरोध करने पर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या। पुलिस ने इस मामले में नंदू गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है, जो तिहाड़ जेल में बंद अपने आकाओं के निर्देश पर नजफगढ़ थाने के पास 7 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव जटवारा, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी मनोज राठी(28) के रूप में हुई है। मनोज सक्रिय गैंगस्टर नंदू, अमित गुलिया और अंकुश की गैंग का शार्प शूटर है।
वह अमित गुलिया और अंकुश का दोस्त है। दोनों गैंगस्टर फिलहाल मकोका के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और जेल से ही उगाही का धंधा चला रहा है। जेल से व्हाट्सएप कॉल के जरिए गैंग के सदस्यों को देता है निर्देश।
विज्ञापन
सात मार्च को नजफगढ़ थाना के पास नीलवाल गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुशील की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक रामकिशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। 11 मार्च को एक सूचना पर पुलिस ने मनोज राठी को गिरफ्तार कर लिया।

मनोज ने बताया कि वह जयपुर में गेस्ट हाउस चलाता था। वर्ष 2016 में घुम्मनहेड़ा में हत्या करने के बाद अमित अपने साथियों के साथ उसके गेस्ट हाउस में पहुंचा था, जहां उसने उसकी मदद की थी। घाटा होने पर गेस्ट हाउस बंद कर गांव आ गया। उसके बाद से अमित और अंकुश के संपर्क में है।
दो माह पहले अमित और अंकुश के निर्देश पर वह बिजवासन निवासी धर्मेंद्र के साथ साप्ताहिक बाजार विक्रेताओं से उगाही करने लगा। द्वारका सेक्टर एक शनिबाजार के विक्रेताओं से उगाही करने का सुशील ने विरोध किया था। इस बात की जानकारी होने पर अमित गुलिया और अंकुश ने उसकी हत्या का निर्देश दिया था।