फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nandu gang sharp shooter murder property dealer for protesting extortion

दिल्ली: उगाही के विरोध पर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, नंदू गैंग के शार्प शूटर ने खोला बड़ा राज

Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Nandu gang sharp shooter murder property dealer for protesting extortion
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में साप्ताहिक बाजार विक्रेताओं से उगाही का विरोध करने पर हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या। पुलिस ने इस मामले में नंदू गैंग के एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है, जो तिहाड़ जेल में बंद अपने आकाओं के निर्देश पर नजफगढ़ थाने के पास 7 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव जटवारा, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी मनोज राठी(28) के रूप में हुई है। मनोज सक्रिय गैंगस्टर नंदू, अमित गुलिया और अंकुश की गैंग का शार्प शूटर है। 
विज्ञापन


वह अमित गुलिया और अंकुश का दोस्त है। दोनों गैंगस्टर फिलहाल मकोका के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और जेल से ही उगाही का धंधा चला रहा है। जेल से व्हाट्सएप कॉल के जरिए गैंग के सदस्यों को देता है निर्देश।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मार्च को नजफगढ़ थाना के पास नीलवाल गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुशील की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई। निरीक्षक रामकिशन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। 11 मार्च को एक सूचना पर पुलिस ने मनोज राठी को गिरफ्तार कर लिया। 

मनोज ने बताया कि वह जयपुर में गेस्ट हाउस चलाता था। वर्ष 2016 में घुम्मनहेड़ा में हत्या करने के बाद अमित अपने साथियों के साथ उसके गेस्ट हाउस में पहुंचा था, जहां उसने उसकी मदद की थी। घाटा होने पर गेस्ट हाउस बंद कर गांव आ गया। उसके बाद से अमित और अंकुश के संपर्क में है। 

दो माह पहले अमित और अंकुश के निर्देश पर वह बिजवासन निवासी धर्मेंद्र के साथ साप्ताहिक बाजार विक्रेताओं से उगाही करने लगा। द्वारका सेक्टर एक शनिबाजार के विक्रेताओं से उगाही करने का सुशील ने विरोध किया था। इस बात की जानकारी होने पर अमित गुलिया और अंकुश ने उसकी हत्या का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed