फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   mystery of the human body pieces of the corpse remains a challenge for the delhi police

लाश के टुकड़ों का रहस्य : पॉलिथीन में कुछ लेकर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हुई महिला, आरोपी की तलाश जारी

Fri, 10 Jun 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 05:01 AM IST
सार

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को पॉलिथीन में कुछ लेकर ग्राउंड की ओर जाते हुए देखा जा रहा है। उ

विज्ञापन
mystery of the human body pieces of the corpse remains a challenge for the delhi police
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पांडव नगर के रामलीला ग्राउंड में मिल रहे लाश के टुकड़ों का रहस्य पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। चार दिन बाद भी पुलिस लाश की पहचान तो छोड़िए टुकड़ों को फेंकने वाले का पता तक नहीं लगा पाई है। मजे की बात यह है कि जिस ग्राउंड में लाश के टुकड़े मिल रहे हैं, उससे चंद कदमों की दूरी पर पूर्वी जिला का साइबर पुलिस थाना है। ग्राउंड के एक कोने पर थाने की पुलिस चौकी भी बनी है।

विज्ञापन


मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को पॉलिथीन में कुछ लेकर ग्राउंड की ओर जाते हुए देखा जा रहा है। उसके आधार पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि दो से तीन किलोमीटर के दायरे से आकर कोई लाश के टुकड़े फेंक रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


आरोपी बेहद शातिर और खतरनाक, क्षेत्र में दहशत
शव के टुकड़े मिलने से पांडव नगर, कल्याणपुरी और उसके आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खौफ यहां तक है कि लोग अपने बच्चों को भी घर से बाहर भेजने में डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कोई सिरफिरा हत्यारा वारदात को अंजाम दे रहा है। लोग तो यहां तक बात कर रहे हैं कि हत्यारे ने जो टुकड़े ठिकाने लगाए हैं, वे अलग-अलग लाशों के हैं, लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है। लोगों का कहना है कि आरोपी जो भी हो वह बेहद शातिर और खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर तो कभी पैर, एक एक कर मिल रहे अंग
पहला दिन :
सोमवार सुबह चांद सिनेमा के सामने रामलीला ग्राउंड में लोगों ने एक बैग पड़ा देखा था। संदिग्ध लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बैग खोला तो उसमें लाश की दो टांगे चार टुकड़ों में थीं। इसके अलावा पेट का भी कुछ हिस्सा था।

दूसरा दिन : अगले दिन मंगलवार शाम के समय लगभग उसी स्थान के पास एक सिर पड़ा देखा गया। सिर काफी ठंडा था। ऐसा लग रहा था कि उसे डीप फ्रीजर से निकालकर यहां ठिकाने लगाया गया हो।

तीसरा दिन : अभी पुलिस की जांच में जुटी थी कि अगले दिन बुधवार को एक बार फिर किसी ने शव के हाथ को मैदान में फेंक दिया। इस तरह लगातार शव के टुकड़ों को ग्राउंड में फेंककर हत्यारा रोजाना पुलिस को चुनौती दे रहा है।


गायब लोगों की भी की जा रही जांच
हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक ग्राउंड से किसी भी तरह के कोई टुकड़े नहीं मिले। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने कई टीमें बनाकर इस गुत्थी से जल्द से जल्द पर्दा उठाने के लिए कहा है। पूर्वी दिल्ली के अलावा दूसरे जिलों से गायब लोगों की भी जांच की जा रही है। खासकर कल्याणपुरी, मयूर विहार, न्यू अशोक नगर, पांडव नगर व उसके पास के एरिया की पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed