फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Murder of young man for Rs 300 in delhi accused Knife was ordered online

300 रुपये के लिए युवक की हत्या: ऑनलाइन मंगाया था चाकू, नाबालिग ने शैलेंद्र को सबक सिखाने की खाई थी कसम

Tue, 05 Oct 2021 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Oct 2021 11:35 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में आनंद पर्वत इलाके में महज 300 रुपये के लिए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों ने मृतक की हत्या के बाद उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। 

विज्ञापन
Murder of young man for Rs 300 in delhi accused Knife was ordered online
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में महज 300 रुपये के लिए युवक शैलेंद्र (19) की हत्या के मामले में पुलिस दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान विशाल और रवि व दो नाबालिग के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक नाबालिग ने शैलेंद्र को मारने की कसम खाई थी। 
विज्ञापन


इसके लिए उसने ऑन लाइन एक चाकू मंगाया और वारदात को अंजाम दिया। बाद में उसका मोबाइल भी लूट लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही के बाद वारदात में इस्तेमाल चाकू और शैलदें का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गली नंबर-11 आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दिन में एक युवक को चाकू मार दिया गया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया जा चुका था। वहां पहुंचने पर उसकी मौत का पता चला। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र के दोस्त विनोद के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शैलेंद्र के साथ खाना खाने घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में रवि, जावेद, एक नाबालिग व दो अन्य लड़कों ने उन्हें घेर लिया। नाबालिग के हाथ में चाकू था। उसने शैलेंद्र की जांघ में दो बार चाकू मारा। वारदात को अंजाम देकर सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने विनोद से पूछताछ के बाद उनकी तलाश में छापेमारी शुरू की। टेक्लीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी विशाल को दबोचा। इसके बाद रवि व अन्य दो अन्य नाबालिग को दबोचा गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि रवि ने शैलेंद्र को 300 रुपये उधार दिए हुए थे। रवि ने अपने रुपये वापस मांगे तो शैलेंद्र ने उसे धमका दिया। वारदात के समय मुख्य नाबालिग आरोपी भी उसके साथ था।

नाबालिग ने शैलेंद्र को मारने की कसम खाई। इसके बाद एक नामी ऑन लाइन सामान बेचने वाली कंपनी से चाकू मंगाया गया। बाद में शनिवार को वारदात को अंजाम दे दिया गया। आरोपियों ने शैलेंद्र का मोबाइल भी लूट लिया। पुलिस को मामले में अभी कई आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed