{"_id":"61da601032a7606b794b44c9","slug":"murder-of-two-cab-drivers-in-delhi-the-cab-was-booked-with-a-stolen-phone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दो कैब चालकों की हत्या: चोरी के फोन से बुक की थी कैब, 70 सीसीटीवी कैमरे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दो कैब चालकों की हत्या: चोरी के फोन से बुक की थी कैब, 70 सीसीटीवी कैमरे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा
Sun, 09 Jan 2022 09:39 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:39 AM IST
सार
दिल्ली में भारत नगर और आनंदपर्वत इलाके में कैब चालकों का लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लूटपाट को लेकर बदमाशों ने दोनों चालकों की हत्या की थी। पुलिस ने 70 सीसीटीवी कैमरे की मदद से ड्रग एडिक्ट दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आनंद पर्वत और भरत नगर में लूटपाट के लिए दो कैब चालकों की हत्या कर दी गई। बदमाशों को कैब चालकों से फोन और छह सौ रुपये मिले। आनंदपर्वत थाना पुलिस ने 70 सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद महज छह घंटे में कैब चालकों की हत्या करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपी ड्रग के आदी हैं और ड्रग खरीदने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों के पास से कैब बुक करने में इस्तेमाल फोन, लूटे गए दो फोन और एक कैब चालक की कार की चाबी बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद पर्वत निवासी आकाश (19) और बलजीत नगर निवासी जुनैद (19) के रूप में हुई है। एक आरोपी प्रीतम अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक 7 जनवरी सुबह नौ बजे रामजस ग्राउंड के पास उबर टैक्सी वैगन आर कार में एक शख्स अचेत पड़ा मिला।
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शरीर पर चोट का निशान नहीं था लेकिन मुंह से खून निकल रहा था। मृतक की पहचान महावीर एंक्लेव निवासी अनिल यादव (48) के रूप में हुई। इसका मोबाइल और पर्स मौके से गायब मिला। उसकी पत्नी ने बताया उनके पति कैब चालक थे और सुबह साढ़े छह बजे काम पर निकले थे।

आनंद पर्वत थाने में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को भारत नगर इलाके में एक अन्य कैब चालक का शव मिलने की जानकारी मिली। उसकी पहचान नोएडा निवासी छविनाथ के रूप में हुई। उसकी आई-10 कार गुलाबी बाग इलाके में लावारिस हालत में मिली।
आनंद पर्वत थाने की पुलिस ने 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। साथ ही उबर के गुरुग्राम स्थित कार्यालय से बुकिंग की जानकारी हासिल की। अंतिम बुकिंग करने वाले नंबर की जांच में पता चला कि फोन चोरी हो गया था। पुलिस तकनीकी जांच करते हुए दोनों आरोपी को जखीरा फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन से दबोच लिया।
चोरी की फोन से कैब बुक कर की हत्या
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी ड्रग के आदी है। आरोपियों ने कैब चालकों को लूटने की योजना बनाई। 6 जनवरी की रात करीब एक बजे उन्होंने चोरी के फोन से कमल-टी प्वाइंट से कैब बुक की। कुछ दूर जाने के बाद उन्होंने आई-10 कैब के ड्राइवर की पीछे से गला दबाकर हत्या कर दी। उससे नकदी व फोन लूटने के बाद शव को भारत नगर के फुटपाथ के किराने फेंककर कैब लेकर चले गए।
कैब को गुलाबी बाग में छोड़कर फरार हो गए। चालक के पास से ज्यादा पैसे नहीं मिले थे, इसलिए उन लोगों ने शुक्रवार सुबह आनंदपर्वत इलाके से एक कैब बुक की और फिर चालक को पीछे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

शव को सीट पर डालकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आकाश मोबाइल मरम्मत करने वाली दुकान में काम करता है, जबकि जुनैद अपने पिता के साथ नेहरु नगर मंडी में चिकन बेचता है। वह लूट के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था।