{"_id":"6134d7368ebc3ebeb708acbb","slug":"murder-of-minor-brother-in-law-with-a-hammer-on-his-head-ashram-news-noi6028920139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग साले के सिर पर हथौड़ा मार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग साले के सिर पर हथौड़ा मार की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 16 साल के नाबालिग की उसके जीजा ने सिर पर हथौड़ा से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसका साला अपनी बहन के साथ गलत हरकत करता था। जिसे देखकर उसने नाबालिग की हत्या की साजिश रची। पुलिस आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान नरेला औद्योगिक क्षेत्र निवासी विकास (22) के रूप में हुई है। शनिवार रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को अस्पताल से एक नाबालिग के खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि नाबालिग को मृत घोषित कर दिया गया है। नाबालिग के बड़े भाई सोनू ने बताया कि वह परिवार के साथ जेजे कॉलोनी बवाना में रहता है। परिवार में नाबालिग के अलावा माता-पिता और एक बहन है। बहन ने विकास नाम के युवक से प्रेम विवाह किया है जो नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में रहते हैं। विकास जयपुर से नर्सिंग का कोर्स कर रहा है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग नौवीं कक्षा का छात्र था। लॉकडाउन के पास से वह पढ़ाई छोड़ दी थी और घर पर रहता था। घर के दरवाजे के दो चाबी थे, एक उसके माता-पिता और दूसरी चाबी विकास के पास थी। सोनू शनिवार शाम को घर आया। घर के दरवाजे पर ताला लगा था। वह इधर उधर घुमने लगा।
विज्ञापन
रात में माता-पिता के घर पहुंचने पर सभी ताला खोलकर अंदर गए। कमरे के अंदर नाबालिग लहूलुहान हालत में पड़ा था। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और पड़ोसियों से पूछताछ की। नाबालिग के घर के भीतर होने और बाहर से ताला लगे होने की जानकारी पर पुलिस को विकास पर शक हुआ। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले से हथौड़ा और चाबी बरामद की।