फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   murder and attempt to murder  in delhi

दिल्ली में अपराध : दोस्त की हत्या, सहमति संबंध में रहने वाली महिला को चाकू से गोदा

Mon, 28 Feb 2022 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Feb 2022 06:49 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर रविवार को मुख्य आरोपी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद कर ली है। 

विज्ञापन
murder and attempt to murder  in delhi
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से खरीदकर लाए चाकू देने से इंकार करने पर नाराज युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घायल युवक को उसके दोस्तों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर रविवार को मुख्य आरोपी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एन ब्लॉक मंगोलपुरी निवासी पवन और निखिल के रूप में हुई है। पवन चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता है। वहीं निखिल समयपुर बादली स्थित मारुति के शोरूम में काम करता है। शनिवार रात सवा एक बजे पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाने वाले उसके दोस्त सागर और विजय से पूछताछ की। घायल युवक की पहचान उद्योग नगर निवासी संजय के रूप में हुई। इसी बीच इलाज के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की। सागर ने पुलिस को बताया कि रात दस बजे पवन और निखिल बाइक से झुग्गी में आए थे। पवन ने विजय के मोबाइल से संजय को फोन कर बुलाया। कुछ देर बाद संजय और पवन के बीच कहासुनी हो गई और पवन ने संजय के पेट में चाकू घोंप दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी और रविवार को मंगोलपुरी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ने पूछताछ में खुलासा किया कि पिछले साल संजय अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार गया था। जहां उसने एक चाकू खरीदा था। उसे वह चाकू पसंद आ गया। वह संजय से चाकू देने के लिए कहता था। लेकिन संजय ने चाकू देने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। घटना वाली रात पवन संजय को दोस्तों के सामने धमकाकर उससे चाकू लेने की योजना बनाई। इसलिए उसने उसे शराब पीने के बहाने बुलाया। शराब पीने के बाद उनके बीच झगड़ा हो गया और पवन ने उसे चाकू मार दिया और वहां से भाग गया।

सहमति संबंध में रहने वाली महिला को युवक ने चाकू से गोदा

murder and attempt to murder  in delhi
demo pic - फोटो : pixabay

अशोक विहार इलाके में शादी का दवाब बनाने पर एक युवक ने सहमति संबंध में रह रही महिला को चाकू से गोद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल महिला किसी तरह एक राहगीर के पास पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही केशवपुरम और अशोक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अशोक विहार थाना पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर रविवार को आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार रात नौ बजे पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास एक महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक महिला मिली, जिसके पेट में चाकू घोंपा गया था। सूचना देने वाले युवक ने बताया कि वह यहां बैठा हुआ था। इसी दौरान महिला उसके पास आई और बताया कि उसके साथ सहमति संबंध में रहने वाले युवक ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में ले गई। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। 

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला मूलत: दरभंगा बिहार की रहने वाली है। उसकी चार बेटियां हैं। वह अपनी एक बेटी के साथ बिहार के सुपौल के रहने वाले 19 वर्षीय जयप्रकाश के साथ सहमति संबंध में रहती थी। जबकि उसकी तीन बेटी उसके पति के साथ रहती है। पुलिस जयप्रकाश की तलाश में दबिश शुरू की। रविवार को पुलिस ने उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि महिला उसपर शादी करने का दवाब बना रही थी। दवा लाने के बहाने वह उसे लेकर आया। पहले उसकी गला दबाने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed