फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Mundka fire: Identification of dead bodies will be done from today

मुंडका अग्निकांड : आज से होगी शवों की पहचान

Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mundka fire: Identification of dead bodies will be done from today
नई दिल्ली। मुंडका अग्निकांड में 27 लोगों की हुई मौत के मामले में मंगलवार को लापता लोगों के परिवार वालों के डीएनए प्रोफाइल और लैब में पहुंचे नमूनों के डीएनए प्रोफाइल का मिलान किया जाएगा। फोरेंसिक लैब में पहुंचे नमूनों के डीएनए प्रोफाइल बनाने का काम पूरा हो चुका है। मिलान के दौरान डीएनए मिलने पर शवों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से मुंडका अग्निकांड मामले में शवों की पहचान की जाएगी। मौके से मिले नमूनों का फोरेंसिक लैब में डीएनए प्रोफाइल बना लिया गया है। इसके अलावा अन्य नमूनों की रिपोर्ट भी आ गई हैं, जिसमें लापता हुए लोगों के परिवार के खून की रिपोर्ट भी शामिल है। मंगलवार से परिवार वालों के सामने ही एक-एक कर दोनों नमूनों का मिलान करने के बाद शवों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे के बाद 110 नमूने फोरेंसिक लैब पहुंचे थे, जिसमें 40 नमूनों को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से उठाया था, जबकि 70 नमूनों को पुलिस ने लैब में भेजा था। प्रोफाइल तैयार करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की दस टीमें लगी थी और लगातार काम कर रही थीं। इस दौरान लापता हुए लोगों के परिवार वालों के खून के नमूने भी लिए गए थे, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सारी रिपोर्ट और प्रोफाइल तैयार हो गया है और मंगलवार से इलका मिलान शुरू कर दिया जाएगा। 13 मई को मुंडका स्थित चार मंजिला इमारत में आग लग गई थी। इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 27 लोग घायल हो गए थे। इस मामलेे में आठ मृतकों की पहचान हो पाई थी जबकि अन्य लोगों के शरीर ऐसी हालत में मिले थे, जिसकी पहचान करना मुश्किल था। ऐसे में डीएनए के जरिये इनकी पहचान की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक मनीष लाकड़ा व कंपनी संचालक हरीश गोयल व वरुण गोयल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed