फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than six lakh children will be vaccinated Health Department said Delhi can fulfill the target of vaccination in a month

दिल्ली: छह लाख से अधिक बच्चों को लगेगा टीका, स्वास्थ्य विभाग ने कहा- एक महीने में ही टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर सकती है दिल्ली

Wed, 16 Mar 2022 04:51 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 04:51 AM IST
सार

राजधानी में अभिभावकों ने सरकार की इस घोषणा से राहत की सांस ली है और कहा कि बच्चों के लिए टीके का लंबे समय से इंतजार था। अभिभावक पूजा सिंह ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछले साल की तरह अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए अब उन्हें भटकना नहीं होगा।

विज्ञापन
More than six lakh children will be vaccinated Health Department said Delhi can fulfill the target of vaccination in a month
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए राजधानी में बुधवार से 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। इन्हें कोर्बेवैक्स की खुराक दी जाएगी। इसे लेकर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में इस आयु वर्ग के करीब 6.07 लाख बच्चे हैं, जिनमें से करीब 99 फीसदी स्कूल जाते हैं। इन बच्चों का टीकाकरण एक महीने में पूरा किया जा सकता है। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग की ओर से सभी जिला प्रशासन को निर्देश जारी किए गए। 

विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो साल में पहली बार राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल एक अप्रैल से पूरी तरह से प्रत्यक्ष तरीके से खुलेंगे और ऑनलाइन पढ़ाई समाप्त हो जाएगी। स्कूलों की मदद लेते हुए इन बच्चों का करीब 30 दिन में ही टीकाकरण लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोवाक्सिन की तरह कोर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में लेना जरूरी है। 14 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए कोवाक्सिन उपलब्ध है, जबकि 12 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कोर्बेवैक्स की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन


राजधानी में अभिभावकों ने सरकार की इस घोषणा से राहत की सांस ली है और कहा कि बच्चों के लिए टीके का लंबे समय से इंतजार था। अभिभावक पूजा सिंह ने उम्मीद जताते हुए कहा कि पिछले साल की तरह अपने बच्चों के टीकाकरण के लिए अब उन्हें भटकना नहीं होगा। द्वारका निवासी इला जोशी ने कहा कि लंबे समय से इसका इंतजार था। कम से कम एक महीने पहले टीकाकरण हो जाता तो अच्छा होता, ताकि बच्चों को दोनों खुराक पहले मिल जातीं। अप्रैल में प्रत्यक्ष कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में 12 से 13 वर्ष की आयु के कुल लड़कों की संख्या 1.64 लाख है, जबकि लड़कियों की संख्या 1.40 लाख है। इनके अलावा 13 से 14 वर्ष की आयु के कुल लड़के 1.67 लाख और लड़कियां 1.44 लाख होने का अनुमान है।

किशोर टीकाकरण में 16 लाख को लगी खुराक
इस साल तीन जनवरी से देश में 15 से 17 वर्ष की आयु के किशोरों का टीकाकरण किया जा रहा है। राजधानी में इनकी कुल संख्या करीब 10.84 लाख है। अब तक 16.94 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली में 60 फीसदी से अधिक किशोर दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।


इंद्रधनुष के साथ-साथ चलेगा अभियान
विभागीय अधिकारियों ने एक सवाल पर बताया कि वर्तमान में दिल्ली के सभी जिलों में इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नौनिहाल व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी के साथ ही जिला टीमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करेंगी। इस कार्य में स्थानीय स्कूल प्रबंधन इनका सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed