फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than half of health workers in Delhi away from vaccine

दिल्ली में आधे से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीन से दूर

Wed, 17 Feb 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
More than half of health workers in Delhi away from vaccine
नई दिल्ली (परीक्षित निर्भय)। राजधानी में कोरोना टीकाकरण को एक माह पूरा हो चुका है। इसके बावजूद आधे से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी पहली खुराक लेने से काफी दूर हैं। एक महीने में केवल 42 फीसदी कर्मचारियों ने ही कोरोना का टीका लगवाया है। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों के आंकड़े अलग से देखें तो यहां टीकाकरण को रफ्तार देना बहुत जरूरी है। दिल्ली में 2.70 लाख स्वास्थ्य कर्मचारी हैं, लेकिन इनमें से 42.36 फीसदी ने ही अब तक टीका लगवाया है। एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज जैसे केंद्र सरकार के अस्पतालों में भी टीकाकरण की गति कम है। इसी के कारण दिल्ली उन 11 राज्यों में शामिल है, जहां अब तक 50 फीसदी से भी कम स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 20 से 25 फरवरी के बीच सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली खुराक लेने या पंजीयन कराने का समय भी दिया है। ऐसे में दिल्ली सरकार के सामने इतने कम वक्त में एक लाख से भी अधिक कर्मचारियों को टीका देने का लक्ष्य किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन से टीकाकरण में तेजी आई है, लेकिन इसमें फ्रंटलाइन वर्करों का योगदान है। अकेले स्वास्थ्य कर्मचारियों की बात करें तो जमीनी स्तर पर समस्याएं दिख रही हैं। इन्हें दूर भी किया जा रहा है, लेकिन फ्रंटलाइन वर्करों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलाकर देखें तो दिल्ली में जनवरी की तुलना में अब कार्यक्रम की रफ्तार करीब दोगुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने दिल्ली सहित सभी राज्यों को 20 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने और 6 मार्च तक पहला चरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मार्च में ही टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके तहत 50 या उससे अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा। फिर पहले चरण की दूसरी खुराक और दूसरे चरण की पहली खुराक का सिलसिला पूरे देश में एक साथ चलता रहेगा। ऐसा करने से 30 करोड़ का लक्ष्य भी इसी साल के आखिर तक पूरा किया जा सकता है। ऐसा नहीं होता है तो इस समूह को टीका देने में सरकार को 24 से 30 माह लग सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण का कहना है कि देश के ज्यादातर राज्यों में टीकाकरण का काफी अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में परिणाम संतोषजनक हैं, लेकिन एक साथ पूरे राज्य की स्थिति अभी चिंता का विषय है। जिन छह राज्यों में सबसे कम स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है, उनमें दिल्ली भी शामिल है। 50 फीसदी से कम लक्ष्य हासिल करने में यह 11 पिछड़े राज्यों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed