{"_id":"5f66337d8ebc3e74ab225bc6","slug":"more-than-21-thousand-active-patients-increased-in-a-month-ashram-news-noi537287819","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोनाः एक माह में बढ़े 21 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज, ठीक होने वालों की संख्या कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोनाः एक माह में बढ़े 21 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज, ठीक होने वालों की संख्या कम
Sun, 20 Sep 2020 04:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:22 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कोरोना संक्रमण के एक माह में 21 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज बढ़ गए हैं। संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या लगातार कम होने से यह मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय 32,250 सक्रिय मरीज हैं। 18 अगस्त को यह आंकड़ा 11068 था। लिहाजा, एक महीने मेें ही 21 हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। संक्रमण की शुरुआत से ही दिल्ली में सक्रिय मामले बढ़ने लगे थे। 28 जून को इनकी संख्या 29 हजार के करीब पहुंच गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद डेढ़ महीने में मामलों में गिरावट आती रही और चार अगस्त को इनकी संख्या 10 हजार से भी नीचे चली गई थी। तब अनुमान लगाया जा रहा था कि सक्रिय मरीज और भी कम होते जाएंगे, लेकिन उसके बाद से ही यह मामले लगतार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
राजधानी में ऐसा पहली बार है कि एक महीने में ही 21 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज बढ़ गए हों। इन मरीजों के बढ़ने से अस्पतालों में ही बेड भरने लगे हैं।
इसके साथ ही होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की संख्या में भी 50 फीसदी से अधिक की वृद्धि हो गई है। सक्रिय मरीजों का दोबारा तेज गति से बढ़ना संक्रमण की दूसरी लहर माना जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञ इससे इनकार कर रहे हैं।
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर यश गुलाटी बताते हैं कि दैनिक संक्रमितों की संख्या अब औसतन चार हजार से ज्यादा हो गई है। जांच बढ़ने से मामलेे बढ़ रहे हैं। उसके मुकाबले कम मरीज ठीक हो रहे हैं। उम्मीद है कि इस माह के बाद सक्रिय मरीज फिर से कम होेने लगेंगे।
ये है स्थिति
तारीख सक्रिय मरीज
-अगस्त
18 11068
21 11563
24 11626
28 13550
-सितंबर
01 15870
04 18842
08 22377
12 28059
15 29787
18 32,250
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।