फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More than 20 thousand patients in home isolation seven thousand areas sealed in delhi

दिल्ली का हाल : होम आइसोलेशन में 20 हजार से ज्यादा रोगी, सात हजार इलाके सील

Sat, 08 Jan 2022 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Jan 2022 05:58 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 97,762 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 17.73 फीसदी संक्रमित मिले हैं।
 

विज्ञापन
More than 20 thousand patients in home isolation seven thousand areas sealed in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले एक दिन में 97,762 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 17.73 फीसदी संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


इस दौरान 8,951 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है। हर दिन संक्रमण बढ़ने की वजह से दिल्ली में अब सात हजार इलाके पूरी तरह से सील हुए हैं। 20 हजार से ज्यादा मरीज अपने घरों में उपचाराधीन हैं। अस्पतालों में 1390 मरीज भर्ती हैं, जबकि 530 मरीज कोविड निगरानी केंद्रों में हैं। 1390 में से 77 मरीज कोरोना संदिग्ध हैं। कोविड वार्ड में 996 मरीज भर्ती हैं और 286 मरीज ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं। 31 रोगी वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों में भर्ती कुल रोगियों में से 29 फीसदी ऑक्सीजन थेरेपी पर हैं और तीन फीसदी की हालत गंभीर है। इन मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार ,गंभीर मरीजों की आयु 40 वर्ष या उससे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लाख पार कुल मामले
आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 15 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं। 2 मार्च 2020 को दिल्ली में पहला संक्रमित मरीज मिला था। अब तक 15,06,798 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 14,41,789 मरीज ठीक हो गए और 25136 ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 39,873 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 6,912 कंटेनमेंट जोन हैं। होम आइसोलेशन में अभी 20695 मरीज उपचाराधीन हैं।


इस माह ऐसे बढ़ा कोरोना
तारीख               संक्रमित   संक्रमण दर

   4                      5481        8.37
   5                     10665      11.88
   6                     15097       15.34
7                         17335       17.73
नोट : संक्रमण दर फीसदी में है।

58 हजार किशोरों ने लगवाया टीका
शुक्रवार को राजधानी में 58 हजार से अधिक किशोरों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। अब तक 15 से 17 वर्ष की आयु के 2.04 लाख किशोर वैक्सीन की खुराक ले चुके हैं। इन्हें कोवाक्सिन की खुराक दी जा रही है, जिसकी दो खुराक 28 दिन के अंतराल में लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 1.15 करोड़ लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed