फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   More machines should be installed for cleaning the roads of Delhi-NCR directs Air Quality Commission

वायु गुणवत्ता आयोग का निर्देश : दिल्ली- एनसीआर की सड़कों पर सफाई के लिए और मशीनें लगाई जाएं 

Fri, 08 Apr 2022 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 05:24 AM IST
सार

18,540 किमी में से केवल 5000 किमी सड़कों की ही दिल्ली में मशीनों से होती है सफाई। इसलिए वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सख्त निर्देश जारी किया है। 
 

विज्ञापन
More machines should be installed for cleaning the roads of Delhi-NCR directs Air Quality Commission
दिल्ली में प्रदूषण... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण कम करने और सड़कों से धूल की सफाई (मशीनों से झाड़ू लगाने) के लिए और मशीनों को काम पर लगाने के आदेश दिए हैं। आयोग ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एनसीआर व आसपास के इलाके में धूल को कम करने के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों की एक रिपोर्ट तैयार कर मई के आखिर तक सौंपने कहा है।  

विज्ञापन


धूल नियंत्रण के लिए सड़क निर्माण एवं प्रबंधन एजेंसियों और वर्ष 2021 में बने धूल नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग को पता चला कि दिल्ली की कुल 18,540 किमी की सड़कों में से केवल 5000 किमी की सड़कों को मशीनों से सफाई लिए चिन्हित किया गया है। जबकि दिल्ली के तीनों निगम इस साल सितंबर तक सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली 28 मशीनों को खरीदने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन


केन्द्रीय आयोग के अनुसार सड़कों की सही तरीके से सफाई के लिए एक मशीन को पांच किमी प्रति घंटे के हिसाब से चलाना पड़ेगा, दिन में आठ घंटे काम करने पर एक मशीन केवल 40 किमी सड़क की सफाई कर सकती है। इस लिहाज से सड़कों की सफाई के लिए और मशीनों की आवश्यकता होगी। इसी के साथ सफाई करने वाली एजेंसियों को सड़कों से धूल नियंत्रित रखने के लिए कड़े कदम उठाने के साथ ही हर माह रिपोर्ट देने देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के किनारों को पक्का करें या हरित पट्टी बनाएं
आयोग ने एजेंसियों का लक्ष्य निर्धारित कर सड़कों के किनारों को पक्का करने या हरित पट्टी बनाने के निर्देश दिए हैं। सड़क के बीच के हिस्से को भी लक्ष्य निर्धारित कर हरित पट्टी बनाने को कहा। 

कई मशीनों की खरीद की योजना
आयोग को जानकारी दी गई कि संकरी व छोटी सड़कों को साफ करने के लिए छोटी मशीनों को खरीदा गया है। इस दक्षिण दिल्ली नगर निगम व पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा क्रमश: 16 व 10 पानी का छिड़काव करने वाली मशीनों को खरीदने की योजना है।

सड़कों का नियमित परीक्षण हो
एजेंसियों द्वारा अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों के गड्ढों की नियमित जांच करने के साथ ही उनके दुरुस्तीकरण का काम भी समय पर पूरा किया जाए। साथ ही सड़क पर धूल कम करने के उपायों का भी कड़ाई से पालन किया जाए।


धूल नियंत्रण प्रबंधन केंद्रों की रिपोर्ट भेजने के निर्देश
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली के पर्यावरण विभाग से सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने व सभी धूल नियंत्रण प्रबंधन केंद्रों की रिपोर्ट नियम से भेजने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed