फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Monsoon in Delhi: Rain picks up pace July average crossed in a week

Delhi Weather Update: बारिश ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में ही जुलाई का औसत पार

Wed, 21 Jul 2021 03:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 03:56 AM IST
सार

पिछले सप्ताह में मानसून के दस्तक देने के बाद बारिश ने जुलाई में औसत का रिकॉर्ड पार कर लिया है। अब तक 220.04 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Monsoon in Delhi: Rain picks up pace July average crossed in a week
delhi rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देरी से आई मानसून एक्सप्रेस ने बीते दो दिन में दिल्ली-एनसीआर में तेजी पकड़ी है। पिछले सप्ताह में मानसून के दस्तक देने के बाद बारिश ने जुलाई में औसत का रिकॉर्ड पार कर लिया है। अब तक 220.04 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। बीते 24 घंटे में ही राजधानी में 38.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो पिछले 11 साल में एक दिन का रिकॉर्ड है। बारिश का दौर जारी रहेगा और दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत रहेगी।
विज्ञापन

 
मौसम विभाग ने सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश की संभावना जताई थी। सुबह से ही दिल्ली को बादलों ने घेर लिया और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे सुबह दफ्तर के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम बदला और तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई। शाम होते-होते मौसम ने फिर करवट ली और करीब 5 बजे ही अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद ही तेज बारिश का दौर शुरू हुआ और देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 6.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 79.5 मिमी नजफगढ़ में रहा है। 
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 31.9 व न्यूनतम भी सामान्य से तीन कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 79 से लेकर 98 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन के समय धूप निकलने से उमस भरी गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, इससे तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 34 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल में सर्वाधिक बारिश और सबसे कम तापमान
लगातार दूसरे दिन तेज बारिश से पिछले 11 साल में नया रिकॉर्ड बना है। तापमान में कमी आने की वजह से नया रिकॉर्ड 31.9 डिग्री सेल्सियस का बना है। इससे पहले वर्ष 2011 में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, वर्ष 2017 में 25.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इससे पहले और बाद में शून्य से लेकर तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। 

जलजमाव से बढ़ी परेशानी व्यस्त समय में लगा जाम
शाम को हुई तेज बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें जलमग्न हो गईं। पुल प्रह्लादपुर, जखीरा, मूलचंद अंडरपास, धौला कुआं, वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश, आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, कृष्णा नगर, शाहदरा, सीलमपुर, वेलकम, ब्रह्मपुरी, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, कश्मीरी गेट, तीस हजारी, पुल बंगश, शक्ति नगर, सब्जी मंडी, करोल बाग, पटेल नगर व उत्तम नगर इलाके में जलजमाव रहा। इस वजह से सड़कों पर जाम की समस्या रही। करीब डेढ़ घंटे तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। नई दिल्ली से लेकर दक्षिणी दिल्ली तक के पॉश इलाके भी जाम रहे। वहीं, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शाम के समय लोग जाम झेलते रहे। 


कहां कितनी हुई बारिश
पालम    67.6 मिमी
लोदी रोड    34.1 मिमी
रिज    47 मिमी
नजफगढ़    79.5 मिमी
नरेला    71.5 मिमी
पीतमपुरा    43 मिमी
मयूर विहार    13 मिमी
(सुबह 8:30 बजे तक)

अब तक का रिकॉर्ड
जुलाई में औसत बारिश    129 मिमी
अब तक हुई बरसात    220.04 मिमी

12 जगह गिरे पेड़, पंप लगाकर किया पानी निकासी का इंतजाम
तीनों निगमों के इलाके में अलग-अलग जगह जलजमाव के साथ पेड़ गिरने के मामले दर्ज किए गए। दक्षिणी निगम के मुताबिक, निगम क्षेत्र में कुल 12 जगह पेड़ गिरे। इसके अलावा, कुल आठ जगहों पर पानी भरा। पूर्वी निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल एक जगह जलजमाव की शिकायत मिली है। उधर, उत्तरी दिल्ली में किशनगंज रेलवे अंडरपास के पास भी जलजमाव की समस्या रही। इसे देखते हुए निगम की ओर से कुछ जगहों पर पंप लगाकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से परेशानी बनी रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed