फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Monsoon in Delhi: it may rail today in capital

दिल्ली में मानसून : मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट पर फिरा पानी, आज बरसने की उम्मीद

Thu, 23 Sep 2021 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Sep 2021 06:06 AM IST
सार

कुछ इलाकों में ही बरसकर रह गए बदरा मगर दिनभर छाए रहे बादल। आज बरसने के हैं आसार

विज्ञापन
Monsoon in Delhi: it may rail today in capital
मौसम हुआ सुहाना... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट फीका साबित हुआ। सुबह के समय ही कुछ देर के लिए बदरा बरस कर रह गए। हालांकि, बादल छाए रहने से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। अगले 24 घंटे में भी दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर तक की बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बहुत तेज बारिश की संभावना जताई थी। ऐसे में देर रात से ही बादलों ने डेरा डाल लिया था और सुबह सूरज दिखने के बजाए बादलों के पीछे रहा। तेज हवाओं के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की  बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बारिश का सिलसिला आगे नहीं बढ़ सका। वहीं, दिनभर बादल और सूरज की आंख मिचौली के कारण सुहावने मौसम से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो कम 31.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 66 से 89 फीसदी तक रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे अधिक बारिश गुरुग्राम में 12 मिमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी दिल्ली में मानसून सक्रिय रह सकता है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद 25 और 26 सितंबर को तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अभी तक सितंबर में 407 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed