फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mobile phones theft in delhi found active in Bangladesh

बांग्लादेश में चल रहे दिल्ली से लूटे मोबाइल, हाईवे पर सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 07 Oct 2019 05:17 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 07 Oct 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
mobile phones theft in delhi found active in Bangladesh

दिल्ली में लूटे गए मोबाइल फोन बांग्लादेश में चल रहे हैं। मायापुरी थाना पुलिस ने हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सगे भाइयों जहांगीरपुरी निवासी राजा और आशु और शेख नसीर को गिरफ्तार किया है। ये लूटे गए मोबाइल फोन पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 17 मोबाइल फोन, दो बाइक और दो स्कूटी बरामद की हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि 5 अक्तूबर को मायापुरी पुलिस डिपो के पास पिकेट लगाकर वाहन जांच कर रही थी। एएसआई नरेंद्र और अजय ने स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया तो चालक ने यू-टर्न कर भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि स्कूटी आदर्श नगर इलाके से चुराई गई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर 17 मोबाइल फोन, दो बाइक और स्कूटी बरामद कर ली। बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ली के हाईवे पर लूटपाट करते थे। लूटे गए मोबाइल वे सहयोगियों के मार्फत पश्चिम बंगाल भेज देते थे। वहां से उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता था। जांच में पता चला कि ये बदमाश सौ से ज्यादा वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादली का मूल निवासी है राजा

पुलिस के अनुसार, राजा और उसका भाई आशु मूलत: हरियाणा के बादली के रहने वाले हैं। राजा चार साल का था, तभी उसके पिता दिल्ली के जहांगीरपुरी में आकर रहने लगे। वह कभी स्कूल नहीं गया और पिता के साथ आजादपुर मंडी में फल बेचने लगा। वह गलत संगत में पड़कर अपने भाई के साथ ड्रग्स का सेवन करने लगा। इसके बाद वारदात करने लगा। राजा एक माह पहले ही जेल से निकला था। वहीं, शेख नसीर कमला मार्केट में मैकेनिक था। वह मोबाइलों को पश्चिम बंगाल में बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed