फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   misdeed with a student of mbbs accused arrested from jaipur

एमबीबीएस की छात्रा से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी युवक जयपुर से गिरफ्तार

Thu, 17 Feb 2022 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 01:46 AM IST
सार

टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी जयपुर में मौजूद है। फौरन एक टीम को जयपुर भेजकर उसे गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी की एक गर्लफ्रेंड पहले से जयपुर में है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
misdeed with a student of mbbs accused arrested from jaipur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एमबीबीएस कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रजनीश शर्मा (26) के रूप में हुई है। आरोपी खुद दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। दिल्ली लाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि रजनीश ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दबाव बनाने पर आरोपी दिल्ली छोड़कर वापस जयपुर भाग गया था। करोल बाग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। रजनीश का पिता गांव अजीतगढ़, राजस्थान में दो बार का प्रधान रह चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शालू (24) (बदला हुआ नाम) का परिवार उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहता है। शालू दिल्ली कैंट के एक कॉलेज से एमबीबीएस फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई की वजह से वह करोल बाग के एक पीजी में रहती है। वर्ष 2020 में शालू की मुलाकात रजनीश से हुइ थी। रजनीश भी करोल बाग के पीजी में रहता था। वह सिविल सर्विस की तैयारी करने के अलावा दिल्ली मेट्रो में अस्थाई नौकरी करता था। मेट्रो स्टेशन पर दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलना शुरू कर दिया। आरोपी रजनीश ने प्यार का इजहार करते हुए पीड़िता से जल्द शादी की बात की। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर आरोपी ने बिना उसकी मर्जी के कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता बार-बार शादी के लिए दबाव बनाती थी तो आरोपी टाल देता था। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी नौकरी छोड़कर वापस जयपुर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होने के बाद पीड़िता ने 11 फरवरी को मामले की शिकायत करोल बाग थाना पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश शुरू की गई। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी जयपुर में मौजूद है। फौरन एक टीम को जयपुर भेजकर उसे गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी की एक गर्लफ्रेंड पहले से जयपुर में है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed