फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   miscreants snatched mobile from girls jumped in drain seeing it surrounded SI also jumped one was caught phone was recovered

दिल्ली: बदमाशों ने लड़कियों से झपटा मोबाइल, घिरता देख नाले में कूदा झपटमार, एसआई ने भी लगा दी छलांग, एक को दबोचा, फोन बरामद

Thu, 17 Feb 2022 03:05 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 03:05 PM IST
सार

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार शाम को बुराड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद गश्त पर निकले थे। इसके बाद वह थाने की ओर जा रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि बुराड़ी चौक पर दो लड़कियां शोर मचाकर मदद मांग रही थी।

विज्ञापन
miscreants snatched mobile from girls jumped in drain seeing it surrounded SI also jumped one was caught phone was recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
बुराड़ी इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने दो युवतियों से उनका मोबाइल झपट लिया। वहां से गुजर रहे एसएचओ ने दोनों को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना तो गश्त कर रही टीम को अलर्ट कर दिया। खुद एसएचओ भी बदमाशों के पीछे भागे। पेट्रोलिंग कर रही जैगुआर की टीम ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने स्कूटी को सड़क पर खड़ा किया और नाले में छलांग लगा दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर भी नाले में कूद गया। एक आरोपी को काबू कर लिया गया जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अलाउद्दीन उर्फ कालिया (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। उसकी स्कूटी को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि मंगलवार शाम को बुराड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद गश्त पर निकले थे। इसके बाद वह थाने की ओर जा रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि बुराड़ी चौक पर दो लड़कियां शोर मचाकर मदद मांग रही थी। थाना प्रभारी ने दोनों से पूछा तो पीड़िताओं ने बताया कि स्कूटी सवार बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल लूट लिया है। दोनों ने स्कूटी का आधा नंबर बताकर उसका रंग थाना प्रभारी को बताया। फौरन राजेंद्र प्रसाद ने गश्त कर रही टीमों और जैगुआर टीम को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों का हूलिया भी बता दिया गया। खुद थाना प्रभारी आरोपियों के जाने की दिशा में चल दिए। आरोपी आउटर रिंग रोड की ओर भागे थे। आरोपियों को मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास देख लिया गया। टीम उनके पीछे भागी तो आरोपी वहीं स्कूटी खड़ी कर नाले में कूद गए।
जैगुआर टीम के एसआई दीपक शर्मा ने भी नाले में छलांग लगा दी। दूसरा आरोपी झुड़ियों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। आरोपी अलाउद्दीन को काबू कर लिया गया। इस बीच पीड़िता भी वहां पहुंच गई। उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। आरोपी के पास से छात्रा का मोबाइल फोन बरामद हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed