फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Miscreants shot a young man eating momos with his wife.

Delhi News: पत्नी के साथ मोमोज खा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

Tue, 04 Nov 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot a young man eating momos with his wife.
गीता काॅलोनी की वारदात, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता काॅलोनी इलाके में सोमवार रात पत्नी के साथ मोमोज खा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। कमर में गोली लगते ही पीड़ित आदित्य (22) वहीं पर गिर गया। बदमाश मौके से फरार हो गए। उसे नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।

अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। आदित्य की रीढ़ की हड्डी में गोली फंस गई है। गीता काॅलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आदित्य का रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। वारदात से कुछ घंटे पहले तीन-चार लड़कों ने आदित्य को देख लेने की धमकी दी थी। रात को इन लोगों ने उसे गोली मार दी। पुलिस आदित्य की पत्नी भूमि का बयान लेकर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आदित्य परिवार के साथ गीता काॅलोनी इलाके में रहता है। परिवार में पत्नी भूमि के अलावा बाकी सदस्य हैं। आदित्य के खिलाफ लूटपाट समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पूर्व ही वह जेल से रिहा होकर आया है। सोमवार रात को पत्नी के साथ मोमोज खाने एसबीआई एटीएम के पास पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed