फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Miscreants hypnotized a woman and fled with jewelry worth lakhs.

Delhi News: महिला को सम्मोहित कर लाखों के गहने लेकर भागे बदमाश

Tue, 14 Jul 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Miscreants hypnotized a woman and fled with jewelry worth lakhs.
नई दिल्ली। मोहन गार्डन इलाके में बदमाशों ने बाजार गई महिला को सम्मोहित कर उसके गहने चुराकर भाग गए। पता पूछने के बहाने बदमाशों ने देवकला देवी को रोका और उनसे गहने उतरवा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, बिहार के मधुबनी की रहने वाली देवकला देवी पति हर्ष नारायण झा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहती हैं। मोहन गार्डन थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि शनिवार को घर के पास ही साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार में खरीदारी करने के लिए गई थी। वापस आने के दौरान एक युवक मिला। युवक ने उन्हें बताया कि वह रास्ता भूल गया है और मुख्य सड़क पर जाने का रास्ता बताने के लिए कहा। उन्होंने उसे रास्ता बता दिया। इसके बाद उसने भूख लगने की बात कही और कुछ खाने के लिए पैसे देने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान दूसरा युवक आ गया और उस युवक को 100 रुपये खाने के लिए दिए। आरोप है कि इस दौरान दूसरे लड़के ने हाथ में लिए रुमाल को उनकी नाक के पास ले गया, उसके बाद युवक जो भी कहता गया वह करती गई। युवक उनसे कान की बाली और मंगल सूत्र लेकर भाग गए। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed