{"_id":"6199b23b74d2ba0ec618ed31","slug":"miscreant-came-as-guests-in-ceremony-jewelery-and-cash-worth-lakhs-stolen-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: समारोह में मेहमान बनकर आए बदमाश, लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: समारोह में मेहमान बनकर आए बदमाश, लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
Sun, 21 Nov 2021 08:13 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:13 AM IST
सार
कापसहेड़ा के दो वाटिका से बदमाश लाखों के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए। एक पीड़ित दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। पुलिस ने चोरी के दो मामले दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में शादी और सगाई समारोहों में मेहमान बनकर आए बदमाश लगातार चोरी की वादरातों को अंजाम दे रहे हैं। बदमाश दो समारोहों से लाखों रुपये के गहने अैर नकदी उड़ा चुके हैं। पीड़ितों में दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी शामिल है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
भरथल गांव निवासी अश्वनी कुमार दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती द्वारका जिले के कंट्रोल रूम में है। गत बृहस्पतिवार को उनके बेटे उपेंद्र की सगाई थी। समारोह का आयोजन कापसहेड़ा स्थित सुभम गार्डन में किया गया था। तय समय पर परिवार के सदस्यों के साथ मेहमान आ गए थे।
सभी सदस्य समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान उनलोगों ने देखा कि उनका एक बैग गायब है। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अश्वनी ने बताया कि बैग में लाखों रुपये कीमत के गहने, अलमारी और स्कूटी की चाबी के अलावा एक मोबाइल फोन था। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन में पाया कि समारोह स्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। जिसकी वजह से पुलिस को घटना की कोई फुटेज नहीं मिली। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

वहीं एक घटना में शुक्रवार रात पुलिस को पालम विहार रोड स्थित रॉयल गार्डन में चोरी की शिकायत मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां 33 वर्षीय शिकायतकर्ता गांव जौरासी, नूंह हरियाणा निवासी धीरज धालीवाल मिला। जिसने बताया कि उसके पिता और वह शादी में भात लेकर आया था।
उसके पिता के पास एक बैग था। जिसमें एक लाख रुपये थे। उसके पिता बैग को टेबल पर रखकर जूस पीने लगे। इसी दौरान एक लड़का बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया और फरार लड़के की पहचान करने में जुटी है।