फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Minor ran over a factory worker with a car and dragged him for a long distance, leading to his death

Delhi News: नाबालिग ने कार से फैक्टरी कर्मी को रौंंदते हुए दूर तक घसीटा, मौत

Tue, 26 Aug 2025 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Minor ran over a factory worker with a car and dragged him for a long distance, leading to his death
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई समयपुर बादली इलाके की घटना, नाबालिग को लिया हिरासत में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली औद्योगिक क्षेत्र में नाबालिग ने बेकाबू आईटेन कार से फैक्टरी कर्मी को टक्कर मारने के बाद उसे करीब छह सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में कर्मी की मौत हो गई। चालक उसे अपनी कार से तब तक घसीटता रहा, जब तक वह खुद ही कार से अलग नहीं हो गया। कर्मी की शिनाख्त राजा विहार निवासी सुजीत (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरे से कार चालक नाबालिग की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े सात बजे हादसे सूचना मिली। मौके पर मौजूद राजा विहार निवासी जीतेश ने बताया, सुजीत मंडल उनके बहनोई थे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीवीसी पाइप की फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने फैक्टरी से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज में देखा गया कि लाल रंग की आईटेन कार से टक्कर लगने के बाद सुजीत गाड़ी के नीचे आ गए। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी। इस दौरान गाड़ी के सामने से आ रहे साइकिल सवार ने चालक को कार के नीचे किसी के फंसे होने का इशारा किया। कार चालक को भी गाड़ी के नीचे किसी के फंसे होने का आभास हो चुका था। बावजूद इसके चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। करीब छह सौ मीटर की दूरी तक घिसटने के बाद सुजीत एनडीपीएल कार्यालय के पास कार से अलग हो गए। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को कार का नंबर मिल गया। जांच करने पर पता चला कि कार रोहिणी निवासी के नाम से रजिस्टर है। पता चला कि घटना के समय कार उसका 16 साल का नाबालिग बेटा चला रहा था। मंगलवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed