{"_id":"61986c6c4cc4b17de1037f79","slug":"minor-had-killed-woman-after-sexual-harassment-in-delhi-police-arrested-the-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की थी महिला की हत्या, सजा के डर से निजी अंग के साथ किया था घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की थी महिला की हत्या, सजा के डर से निजी अंग के साथ किया था घिनौना काम
Sat, 20 Nov 2021 09:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Nov 2021 09:03 AM IST
सार
दिल्ली के डाबड़ी में महिला का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर नाबालिग को दबोचा है। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। फिर शव को बोरे में डालकर नाले के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के डाबड़ी इलाके में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 17 साल के नाबालिग को पकड़ा है। आरोपी ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी और महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि न हो इसके लिए उसने महिला के निजी अंग जलाकर उसके शव को बोरे में डालकर नाले के पास फेंक दिया था।
आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था उसके पिता घर में ही मौजूद थे। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और बिस्तर से उठ नहीं पाते हैं। पुलिस के अनुसार 15 नवंबर को मधु विहार नाले के पास 22 से 25 साल की महिला का शव मिला था। डाबड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र संधु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करीब ढ़ाई हजार लोगों से पूछताछ के बाद महिला की पहचान की।
महिला डाबड़ी इलाके में रहती थी और घरों में सहायिका का काम करती थी। पुलिस ने यह पता लगाया कि महिला किन घरों में काम करती थी। पुलिस उन घरों के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन करने के बाद नाबालिग को दबोच लिया। महिला नाबालिग के पड़ोस के घर में काम करने जाती थी।
विज्ञापन
पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया कि महिला से उसकी दोस्ती हो गई थी। 14 नवंबर को उसने महिला को अपने मकान में बुलाया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने उसका हाथ पैर बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला के पुलिस की शिकायत करने की धमकी देने पर उसने रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी। दुष्कर्म और हत्या के मामले में फांसी होने के डर से आरोपी ने महिला के निजी अंग को जला दिया ताकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो। उसने अपनी मारुति वैन में शव को बोरे में रखकर उसे नाले के पास फेंक दिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी ओपन से 12वीं में पढ़ाई कर रहा है और छोटा-मोटा काम करता है। उसकी मां का देहांत हो चुका है और पिता गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।