फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ministry formed three committees, will inspect OPD on Sunday

मंत्रालय ने बनाईं तीन समितियां, रविवार ओपीडी का करेंगी निरीक्षण

Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ministry formed three committees, will inspect OPD on Sunday
नई दिल्ली। तीन अस्पतालों में रविवार को शुरू हुई ओपीडी का निरीक्षण करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन उच्च स्तरीय समितियों का गठन किया है। इसमें शामिल अधिकारियों को आदेश दिया है कि आगामी 17 अक्तूबर को रविवार ओपीडी का निरीक्षण करने के अलावा मरीजों से बातचीत भी करेंगे और सफाई व्यवस्था की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी आदेश के मुताबिक मंत्रालय ने सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को लेकर अलग-अलग समिति बनाई है। आरएमएल अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मौजूद रहेंगे और उनके साथ अतिरिक्त सचिव विकासशील, निलमबुज शरण व वंदना जैन होंगी।
विज्ञापन

वहीं सफदरजंग अस्पताल में मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के अलावा तीन और आईएएस अधिकारी दौरा करेंगे। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार और अतिरिक्त सचिव डॉ. मनोहर अगनानी मौजूद रहेंगे। इसके साथ संयुक्त सचिव डॉ. अशोक बाबू भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार के दिन मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को ओपीडी शुरू करने की पहल की थी। बीते 10 अक्तूबर से इन तीनों अस्पतालों में यह सेवा शुरू हो चुकी है। 17 अक्तूबर को दूसरी बार यह ओपीडी लगेगी। इस दौरान अस्पतालों ने मरीजों को लेकर क्या क्या तैयारी की हैं? ये जानने के लिए समितियों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed