फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ministers visited every ward to see the ground reality of cleanliness.

Delhi News: मंत्रियों ने वार्ड–वार्ड जाकर देखी सफाई की जमीनी हकीकत

Mon, 17 Nov 2025 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
Ministers visited every ward to see the ground reality of cleanliness.
मंत्रियों ने वार्ड–वार्ड जाकर देखी सफाई की जमीनी हकीकत
विज्ञापन

---आशीष सूद, कपिल मिश्रा और डॉ पंकज सिंह ने संभाला मोर्चा, कूड़ा प्रबंधन से लेकर प्रदूषण तक की हुई समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने राजधानी को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सोमवार को मंत्रियों को अलग-अलग इलाकों में भेजकर सफाई व्यवस्था का जमीनी आकलन कराया। तीन मंत्रियों ने अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत निर्देश दिए।

शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, श्रम मंत्री कपिल मिश्रा और स्वास्थ्य व परिवहन मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने अलग अलग इलाकों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का व्यापक आकलन किया। शहरी विकास मंत्री ने पंजाबी बाग वार्ड 92 में शिवाजी एन्क्लेव से लेकर आर ब्लॉक झुग्गियों तक सफाई, कूड़ा प्रबंधन और नालों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर टॉयलेट कॉम्प्लेक्स, अवैध कब्जों, कूड़े के ढेर और धूल प्रदूषण पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


तिमारपुर में श्रम मंत्री ने लोगों को कचरा अलग करने, सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब लोग खुद आगे आते हैं तभी शहर वास्तव में साफ बनता है। न्यू अशोक नगर और त्रिलोकपुरी क्षेत्र में स्वास्थ्य और परिवहन मंत्री ने नालों की सफाई, धूल प्रदूषण, आवारा पशुओं की समस्या, अवैध पार्किंग और कूड़ा उठान की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने एमसीडी और जल बोर्ड अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों, डंपर और कचरा वाहनों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा, घनी आबादी वाले इलाकों में स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण उनकी प्राथमिकता है और हर कमी जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed