{"_id":"6178c45a169e6f71185bc696","slug":"migratory-birds-from-europe-siberia-central-asia-china-begin-to-arrive-at-yamuna-biodiversity-park-in-wazirabad-area-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: वजीराबाद स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में आने लगे प्रवासी पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: वजीराबाद स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में आने लगे प्रवासी पक्षी
Wed, 27 Oct 2021 08:46 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 27 Oct 2021 08:46 AM IST
सार
सर्दी का मौसम शुरू होते ही दिल्ली के वजीराबाद में स्थित यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में विदेशी पक्षी आने लगे हैं।
विज्ञापन
वजीराबाद स्थित यमुना डायवर्सिटी पार्क का दृश्य
- फोटो : ANI
विस्तार
सर्दी का मौसम शुरू होते ही देश में प्रवासी मेहमान आने लगे हैं। दिल्ली के वजीराबाद में स्थित यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में विदेशी पक्षी हजारों मील दूर से आने लगे हैं।
विज्ञापन
पार्क के अधिक्री डॉ. फैयाज खुदसर ने बताया कि सर्दी के मौसम में यहां यूरोप, साइबेरिया, मध्य एशिया और चीन से प्रवासी पक्षियों की कम से कम 30-35 प्रजातियां यहां आती हैं। ग्रेट कॉर्मोरेंट और टफ्टेड डक यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
ये पक्षी सर्दी खत्म होने के बाद वापस अपने घर लौट जाते हैं। फिलहाल इन पक्षियों के आने से यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क का वातावरण मनोरम हो गया है।