फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Metro will run on two corridors till next year in delhi

दिल्ली : अगले साल तक दो कॉरिडोर पर दौड़ेगी मेट्रो, नए मुखिया आज संभालेंगे कामकाज 

Fri, 01 Apr 2022 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Apr 2022 06:56 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  (डीएमआरसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बताया कि तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन मार्च 2025 तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि डीएमआरसी की कोशिश है कि चौथे चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
Metro will run on two corridors till next year in delhi
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली मेट्रो फेज-4 के दो कॉरिडोर अगले साल मार्च तक खोल दिए जाएंगे। इन पर तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन  (डीएमआरसी) के पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने बताया कि तीनों कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन मार्च 2025 तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि डीएमआरसी की कोशिश है कि चौथे चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन


डॉ. सिंह ने बताया कि मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर 30-35 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फेज-4 परियोजनाओं पर दिसंबर, 2019 में कार्य शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण निर्माण कार्य पर असर पड़ा। डीएमआरसी फिलहाल फेज-4 के तीनों कॉरिडोर के 65.2 किमी पर निर्माण कार्य कर रहा है। 
विज्ञापन


इसके तहत जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग (28.92 किमी), मजलिस पार्क-मौजपुर(12.55)किमी) और तुगलकाबाद-एयरोसिटी (23.62 किमी) पर निर्माण कार्य चल रहा है। डॉ. सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण परियोजनाओं पर लागत में बढ़ोतरी नहीं हुई और न ही कोई खास देरी होने की आशंका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च 2023 से फेज-4 के मौजपुर-मजलिस पार्क और आरके आश्रम-जनकपुरी पश्चिम कॉरिडोर तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन लाइन पर 3 अप्रैल तक मेट्रो के समय में रहेगा बदलाव
 ग्रीन लाइन पर नवनिर्मित हाल्ट प्लेटफॉर्म के परिष्करण (फिनिशिंग) कार्य को शुरू करने के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह और इंद्रलोक/कीर्ति नगर के बीच पहली और आखिरी मेट्रो के समय में तीन अप्रैल तक बदलाव जारी रहेगा। इसके लिए सेवाओं को विनियमित किया जाएगा। इसके तहत ब्रिगेडियर होशियार सिंह-इंद्रलोक के बीच (सोमवार से शनिवार) पहली मेट्रो सुबह सात बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेगी। रविवार को यह समय सुबह आठ और रात नौ बजे होगा। ब्यूरो

विकास कुमार के हाथ मेट्रो की कमान, आज संभालेंगे दफ्तर
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के नए प्रबंध निदेशक के तौर पर विकास कुमार शुक्रवार को उत्तरदायित्व संभालेंगे। बृहस्पतिवार को डीएमआरसी में निदेशक (परिचालन) के तौर पर कार्यरत विकास कुमार ने डॉ. मंगू सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। 31 मार्च को डॉ. सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया।


डीएमआरसी में निदेशक (परिचालन) के पद पर कार्यरत विकास कुमार कोरेल आधारित शहरी परिवहन परियोजनाओं का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। भारतीय रेल यातायात सेवा के 1988 बैच के अधिकारी विकास कुमार ने सितंबर 2004 में डीएमआरसी ज्वाइन किया था। इससे पूर्व भारतीय रेल में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। पिछले 17 वर्षों से अधिक वक्त से डीएमआरसी में महत्वपूर्ण प्रबंधन पदों पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed