{"_id":"6213e561cddd33068f3dc2b8","slug":"metro-will-cross-yamuna-twice-in-one-round-ashram-news-noi63350164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो एक फेरे में दो बार करेगी यमुना को पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो एक फेरे में दो बार करेगी यमुना को पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। मेट्रो फेज-4 में सबसे छोटे 12.5 किलोमीटर (मौजपुर-मजलिस पार्क) के दायरे में अगले साल तक मेट्रो का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। इस कॉरिडोर पर आठ स्टेशन होंगे। फिलहाल यमुना विहार, भजनपुरा सहित इस कॉरिडोर के दूसरे स्टेशनों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दायरे में सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर यमुना के ऊपर मेट्रो बगैर ड्राइवर दौड़ेगी। खास बात यह है कि इस कॉरिडोर के तैयार होने से पिंक लाइन पर मेट्रो दो बार यमुना नदी के ऊपर से गुजरेगी। मौजूदा पिंक लाइन पर फिलहाल मेट्रो एक बार यमुना के ऊपर से गुजरती है। फेज-4 के पहले कॉरिडोर का निर्माण पूरा होने के बाद यह कॉरिडोर देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा। इससे उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिल्ली के दूसरे क्षेत्रों में पहुंचने में लाखों यात्रियों को कम समय में अधिक दूरी तय करने का मौका मिलेगा।
दिल्ली मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम), तुगलकाबाद-एयरोसिटी और मौजपुर-मजलिस पार्क शामिल हैं। सभी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य जारी है।
आठ मेट्रो स्टेशन
मौजपुर से मजलिस पार्क के बीच 12.5 किलोमीटर के दायरे में आठ मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सूरघाट, सोनिया विहार, जगतपुर गांव, झरोदा माजरा, बुरारी शामिल हैं। सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के साथ-साथ दौड़ेगी मेट्रो
दिल्ली मेट्रो का पहला एकीकृत फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इसके लिए फ्लाईओवर के समानांतर मेट्रो भी चलेगी। दिल्ली मेट्रो के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। फेज-4 के मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर सूरघाट के नजदीक वाहन अंडरपास के साथ एक एकीकृत फ्लाईओवर-मेट्रो वायडक्ट संरचना का निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास वजीराबाद फ्लाईओवर (सिग्नेचर ब्रिज) और डीएनडी के नजदीक रिंग रोड के बीच समानांतर यमुना के साथ एक एलिवेटेड रोड तैयार किया जाएगा। आउटर रिंग रोड से सिग्नेचर ब्रिज की तरफ वाहनों की आवाजाही को सुगम करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) की ओर से अंडरपास का निर्माण भी किया जाएगा। मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर फ्लाईओवर के समानांतर मेट्रो वायडक्ट होंगे।
कॉरिडोर पर मिलेगी एनसीएमसी की सुविधा भी
दिल्ली मेट्रो फेज-4 के सभी स्टेशनों पर लगाए जाने वाले एएफसी गेट पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का इस्तेमाल कर सकेंगे। सॉफ्टवेयर पहले से अपग्रेड होंगे ताकि यात्रियों को सफर में किसी तरह दिक्कत न आए। इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो के अलावा दूसरी जगहों पर भी कर सकेंगे। एनसीएमसी की सुविधा इसी साल के आखिर तक शुरू करने का लक्ष्य है। माना जा रहा है कि अगले साल तक सभी लाइनों पर मेट्रो यात्रियों को एनसीएमसी की सुविधा मिलेगी।