फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   metro timings change for T20 match between india and south africa

IND vs SA T20 Series: क्रिकेट प्रेमियों के लिए मेट्रो ने सभी रूट पर बढ़ाया अंतिम ट्रेन का समय, जानिए क्या है टाइम टेबल

Wed, 08 Jun 2022 06:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 08 Jun 2022 06:35 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर शेष सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के परिचालन समय को आगे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
metro timings change for T20 match between india and south africa
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला ग्राउंड) में बृहस्पतिवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए आखिरी मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, इस दौरान एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर शेष सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के परिचालन समय को आगे बढ़ाया गया है। यह स्टेडियम वॉयलेट लाइन के दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों के काफी नजदीक है। ग्रे लाइन पर द्वारका से आखिरी मेट्रो रात एक बजे ढांसा बस स्टैंड के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


रेड लाइन पर नया बस अड्डा से रात 11.50 बजे, जबकि रिठाला से रात 12 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी। येलो लाइन पर समयपुर बादली से 11.50, जबकि हुडा सिटी सेंटर से रात 11.20 पर आखिरी मेट्रो चलेगी। ब्लू लाइन पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से रात 11.25, वैशाली से 11.30, द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा के लिए रात 11.10, वैशाली के लिए 11.20 बजे आखिरी मेट्रो जाएगी।
विज्ञापन


ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर से आखिरी मेट्रो रात 12.30 बजे और इंद्रलोक से 12.20 पर रवाना होगी। ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर रात 11.35 और इंद्रलोक के लिए रात 11.30 बजे आखिरी मेट्रो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी गेट से मध्यरात्रि (रात 12 बजे) आखिरी मेट्रो रवाना होगी, जबकि राजा नाहर सिंह से रात 10.55 पर रवाना होगी। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार से रात 11.40 बजे आखिरी मेट्रो रवाना होगी। मजेंटा लाइन पर रात 12.40 बजे रवाना होगी, जबकि बॉटेनिकल गार्डन से आखिरी मेट्रो 12.30 बजे रवाना होगी। ग्रे लाइन पर द्वारका से रात एक बजे आखिरी मेट्रो चलेगी और ढांसा बस स्टैंड से 12.45 पर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed